गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा के बाद प्रशासनिक तंत्र द्वारा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिले में भी आमजनों से विभिन्न प्रकार के पहल करके मतदान के लिए अपील की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गार्गी यदु पाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों की ओपीडी पर्ची में अलग से मुहर लगाकर मतदान के लिए जागरुक करने की नई पहल की जा रही है। “हमन सब परिवार करे हन इरादा, 26 अप्रैल 2024 को मतदान करे के वादा“ की स्लोगन की मुहर लगी ओपीडी पर्ची में मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरुक करते हुए। महासमुंद लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान की तारीख 26 अप्रैल 2024 भी अंकित किया गया है। स्वास्थ्य केन्द्रों में आशा मितानिनों को मतदाताओं को जागरुक करने के लिए शपथ दिलाया गया। अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके परिजनों द्वारा मतदाता जागरुकता के इस अभिनव पहल की जमकर सराहना की जा रही है।
जिले के सभी अस्पताल के ओपीडी पर्ची में स्लोगन की मुहर से शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को किया जा रहा है जागरूक
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



