
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जिला कलेक्टर गरियाबंद दीपक कुमार अग्रवाल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार एवं रीता यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद व नोडल अधिकारी बुद्धविलास सिंह के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में जिले के हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में स्वीप कार्यक्रम के तहत गरियाबंद जिले में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य और 18 वर्ष की उम्र के सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का ष्वोट हमारा है अधिकार, करें नहीं इसको बेकार सन्देश नारे के माध्यम से दिया जा रहा है इस अवसर पर पूरन लाल साहू (ब्लाक नोडल अधिकारी फिंगेश्वर) ने कहा कि लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना आवश्यक है लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है जिस देश में जितने अधिक नागरिकों को मताधिकार प्राप्त होता है उस देश को उतना ही जनतांत्रिक समझा जाता है वहीं स्कूलों में हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतान्त्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुणण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।



