गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम खुटेरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र प्रतिपदा को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ हिंदू नववर्ष मनाया गया। ग्राम के बच्चे, युवा, युवती, वरिष्ठ जन व महिलाओं ने ढोलक मांदर लेकर राम भजन का संकीर्तन करते हुए गांव के गलियो में भ्रमण कर शोभायात्रा की शक्ल में ग्राम की सभी देवालयों में दीप प्रज्वलित किया। प्रभु श्रीराम के जयकारों से गली मुहल्ला गुजांयमान हो रहा था। इसके साथ भगवा ध्वजा लेकर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्राम के युवाओ ने उत्साह के साथ देवालयों में भगवा ध्वजा चढ़ाये और दीप जलाकर नववर्ष का स्वागत किया। और गुलाल लगाकर बधाई दी गई। इस अवसर में ग्राम के अध्यक्ष गयाराम सेन, एनसिंग साहू, मयाराम साहू, चिंताराम साहू, बेनीशंकर साहू, तेजराम साहू, हेमन्त कुमार नगारची, उदेराम साहू, चैतराम निषाद, घासुराम निषाद, टेमन धु्रव, दूष्यंत साहू, झामू साहू, के.के.साहू, हेमलता निषाद, प्रतिमा साहू, बिंदा निषाद ,अन्नपूर्णा विश्वकर्मा, चारुमती विश्वकर्मा, हेमा विश्वकर्मा, ललिता विश्वकर्मा, टेमन साहू, मधुबाई विश्वकर्मा, खेमू निषाद, चितरंजन निषाद बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


