गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मतदाता जागरूकता अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी जिला गरियाबंद के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत गुंडरदेही में फ्लेक्स जागरूकता प्रभात फेरी रैली, कलश यात्रा निकालकर निष्पक्ष मतदान करने हेतु मतदाताओ को प्रोत्साहित किया गया। जिसमे महिला स्व सहायता समिति के श्रीमती अहिल्या साहू, श्रीमती गिरिजा साहू, त्रिवेणी साहू, लीला धु्रव, फगनी साहू, सुशील साहू, कौशिल्या साहू, ग्राम के सरपंच अनंदराम साहू, सचिव कुलेश्वर कोसरे, शेषनारायण धु्रव पंचायत भृत्य, हाई स्कूल के प्राचार्य कुमानसिंग धु्रव, व्याख्याता के आर यादव, मोतीलाल कुर्रे, धनंजय पटेल सहायक शिक्षक, रामचरण दीवान प्रधान पाठक गुंडरदेही एव समस्त पंचगण समस्त ग्राम वासियों के उपथिति में स्वीप कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
There is no ads to display, Please add some


