जशपुर (गंगा प्रकाश)। जशपुर कौशिल्या विष्णुदेव साय CM की पत्नी के द्वारा लगातार भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए पुरे छत्तीसगढ़ में लगातार धुंवाधार प्रचार कर रही है ताकि पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बन सके छत्तीसगढ़ में चुनाव तीसरे चरण के मतदान में महज कुछ दिन शेष बचे हुए है रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया सहित सभी लोकसभा मे चुनाव जीतने के लिए मंत्री नेता कार्यकर्ता ने कमर कस ली है
आज कौशल्या विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री की पत्नी ने पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में राधेश्याम राठिया के पक्ष में मोर्चा संभालते हुए दोकड़ा मंडल के शब्दमुंडा शक्ति केन्द्र एवं दोकड़ा के जूनाडीह में आज भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने हेतु आमजनमानष से आव्हान किया एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में योगदान देने हेतु आग्रह की ताकि हम सभी को राज्य सरकार केंद्र सरकार की डबल इंजन शासन की सभी योजनाओं का लाभ आप सभी को मिल सके
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के पदाधिकारी बड़ी संख्याओं मे मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


