गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर के समीप बावाकुटी के जंगल में 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जंगल में महुआ एवं पत्ता संग्रहण करने गए मजदूरों ने लाश को देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। फिंगेश्वर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर तेन्दू के पेड़ में फांसी के फंदे से शव को उतारा। जब तक घटना स्थल में काफी भीड़ हो गई। लोगों ने मृतक की पहचान समीपस्थ ग्राम किरवई के 27 वर्षीय भूपेन्द्र दास मानिकपुरी के रूप में की। पुलिस ने मानिकपुरी के परिजनों को सूचना भेजी है। अभी पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


