गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शिक्षा के बिना समाज में जागृति नहीं आ सकती। जागृति के बिना एकता संभव नहीं है और एकता के बिना हम अपने हकअधिकारों के लिए संघर्ष नहीं कर सकते। यदि नई पीढ़ी के भविष्य सुरक्षित करना है तो गांव गांव में मिलकर फ्री ट्यूशन क्लासेस चलाना आवश्यक है। सतनामी समाज जिला अध्यक्ष दूजलाल बंजारे ने कहा है कि कितनी भी गरीबी क्यों ना हो, शिक्षा प्राप्त करनी ही है और लक्ष्य भी ऊंचा होना चाहिए। जब तक हमारे समाज के बच्चों को हम सच्चा इतिहास, नैतिकता और संवैधानिक हक-अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं देंगे तब तक वह अपने भविष्य का रास्ता चुन नहीं सकते और यह गांव गांव में फ्री ट्यूशन के माध्यम से ही संभव है। श्री बंजारे ने कहा है कि हम बच्चों के हृदय में स्वाभिमान जगाना है और उन्हें वैज्ञानिक सोच वाला तर्कशील बनाना पड़ेगा। इसके लिए गांव में जितने भी नौकरी पेशा और उच्च शिक्षित लोग है, वह जिम्मेदारी के साथ निशुल्क ट्यूशन क्लासेस प्रारंभ करें। गांव में एससी, एसटी, ओबीसी और सभी समाज के लोग मिलकर कोचिंग क्लासेस समिति का गठन करें और बच्चों के स्कूली पाठ्यक्रम के साथ ही समाज के इतिहास और संवैधानिक अधिकारों के बारे में जानकारी दें। सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष दूजलाल बंजारे ने कहा है कि जो भी गांव फ्री ट्यूशन क्लासेस सबसे पहले प्रारंभ करेगा उसे सतनामी समाज पुरस्कृत करेगा।
There is no ads to display, Please add some


