रायपुर । पंडरिया सड़क हादसे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंडरिया में तेंदुपत्ता तोड़कर वापस आ रहे 18 मजदूरों की सड़क हादसे में दुःखद मौत की खबर विचलित करने वाली है। सभी मृतकों को कांग्रेस पार्टी विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करती है। इस हादसे में 10 मजदूर घायल भी हुए है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। सरकार से मांग है कि घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाय। मृतकों के परिजनों को बिना देर किये सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाय।
There is no ads to display, Please add some


