मुंगेली । कमांडो फिजिकल एकेडमी ग्रुप बेलखुरी (पथरिया) के युवाओं द्वारा बुधवार की सुबह छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती से संबंधित सिलेबस के आधार पर तीसरी बार लिखित परीक्षा का आयोजन किया। पूछे गए प्रश्नों की संख्या 100 और समय 60 मिनट रहीं। इस प्रतियोगिता परीक्षा में ग्राम झिलगा, ग्राम सोढ़ी मराठी और बेलखुरी के अभ्यर्थी शामिल हुए थे।उत्कृष्ट स्थान प्राप्तकर्ताओं को पुरुस्कृत किया गया।साथ ही प्रथम कु. खुशबू , द्वितीय कु. रीना यादव, तृतीय नितेश राजपूत और साहिल राजपूत रहे। कमांडो फिजिकल एकेडमी ग्रुप बेलखुरी के सहसंयोजक सुरेश कुमार राजपूत ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह तीसरी बार लिखित परीक्षा का टेस्ट लेना सभी के लिए फायदेमंद होगा।वर्तमान समय की प्रतिस्पर्धा लिखित परीक्षा दिलाते समय जल्दीबाजी में छोटी- छोटी गलतियां हो जाती हैं।उनसे बचने के लिए यह प्रतियोगिता भी समयबद्धता हल करने के लिए सार्थक प्रयास हो सकता है। इससे परीक्षा हॉल में गलतियां होने से बच सकते हैं। इस अवसर पर धनेश्वर ध्रुव, निलेश कुमार,चंद्रपाल, नितेश राजपूत, साहिल राजपूत की भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some


