राजनांदगांव । शहर की बसंतपुर थाना पुलिस ने एक युवक को चाकू लहराते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक चाकू लहराकर आम लोगों को डरा धमका रहा था। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में शहर में असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर आदतन अपराधी अजय यादव पिता हेमंत यादव उम्र 19 साल निवासी अटल आवास, सृष्टि कालोनी, कौरिनभाटा, बसंतपुर जिला राजनांदगांव को घेराबंदी कर पकडकर आरोपी के कब्जे से एक पट्टीनुमा धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डराते धमकाते पकड़ा गया। मामले में आरोपी के विरूद्ध 25,27 आम्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
There is no ads to display, Please add some


