गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंचल के ग्राम कपसीडीह निवासी युवा साहित्यकार एवं मंच संचालक विरेन्द्र सिंह ठाकुर को राम चिरैया सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पक्षियों के लिए रहवास एवं दाना-पानी की व्यवस्था कर मानव धर्म निभाने के लिए राज रचना कला एवं साहित्य परिषद रायपुर के द्वारा प्रदान किया गया। विदित हो कि श्री ठाकुर बहुत कम उम्र से ही साहित्य के क्षेत्र में जुड़े हुए है और साहित्य के माध्यम से समाज को जागृत करने का प्रयास सतत् रूप से उनके द्वारा किए जा रहे हैं। उनके इस उपलब्धि पर परिषद के अध्यक्ष रामनारायन साहू, महासचिव श्रीमती सुमित्रा साहू, जिला मानस संघ गरियाबन्द के अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, डॉ. मुन्नालाल देवदास, डोमार साहू, आनंद राम साहू, साहित्यकार थानुराम निषाद, श्रवण साहू, सन्तोष सोनकर, गजानंद साहू, होमन यादव सहित अनेक शुभचिंतको ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
There is no ads to display, Please add some


