गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। हिंदुस्तान के टॉप 70 कवियों में क्षेत्र के नूतन लाल साहू का नाम शामिल किया गया है। इन्होंने लगातार कविताओं पर कलम चलाया हैं। इनकी कविताएं देश-विदेश में बहुतायत संख्या में पढ़ी जा रही है। श्री साहू ने बताया कि अपनी कविताओं के जरिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण सुरक्षा, बूढ़े मां-बाप की सेवा करना, संस्कार एवं संस्कृति, एकता एवं अनुशासन तथा सामाजिक साहिद्रता को उजागर करते हुए प्रतिदिन एक कविताएं पाठकों के नाम प्रेषित कर रहा हूं। इन्होंने आगे कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है इसलिए सही एवं अच्छी बात तथा समाज सुधार का विषय लोगों के जेहन पर आएं, ऐसा मेरा प्रयास रहता है। देश के टॉप 70 राइटर में उनके नाम आने से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। नूतन लाल साहू पूर्व में जनपद पंचायत फिंगेश्वर में पंचायत इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं उनकी इस सफलता पर जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू, उपाध्यक्ष योगेश साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय पटेल, रेवती रमन साहू, रेखराम साहू, आर एन सोनी, सरपंच संघ के अध्यक्ष होमनलाल साहू, रामजी साहू, गजेश्वर सिन्हा, अरुण सिन्हा, सियाराम धु्रव, माखन धु्रव, मोहन निषाद, टायल राम साहू, बिसहत राम पारधी, ओमप्रकाश साहू, मोहन साहू, टिकेश साहू, केजऊ राम निषाद, संतोष साहू, सचिव संघ के अध्यक्ष गोविन्द साहू, भैयाराम साहू, रेवाराम ढीढी, यशवंत निषाद, गोपेश सेन, कोमल राम साहू, अजय धु्रव, मनीराम साहू, गोवर्धन सेन, नूतन साहू, चेमन साहू, चेतन साहू, गौकरण साहू, पीलाराम साहू, अशोक साहू, कन्हैया सिन्हा ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
There is no ads to display, Please add some


