गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। हाईस्कूल सिर्रीकला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जनपद सभापति अर्चना डॉ दिलीप साहू कार्यक्रम के अध्यक्षता सरपंच श्रीमती सरोजनी मोहन साहू विशेष अतिथि डॉ दिलीप साहू कार्यकारणी सदस्य अखिल भारतीय तैलिक महासभा प्राचार्य ओमप्रकाश सिन्हा, संकुल समन्वयक असीम श्याम हरित पालक दीपक राज साहू, आनंद साहू, पोषण साहू शिक्षक साथीगण, स्कूल के बच्चां को संबोधित करते मुख्य अतिथि अर्चना साहू ने कहा कि सबसे बढ़िया जीवन विद्यार्थी जीवन हमें प्रसन्नता के साथ पढ़ाई लिखाई करना चाहिए। अपने समय को याद दिलाते हुए कहा की न हमें शासन से पुस्तक मिलता था न सायकल हम लोग पैदल चलकर स्कूल जाया करते थे आज शासन आपको सब कुछ दे रहे। बस हमे ईमानदारी पूर्वक पढ़ने की जरूरत है अन्त में समझाइस देते हुए कहा की आषाढ़ से चुके किसान, वृक्ष से चुके पत्ते और शिक्षा से चुके बच्चे इनका दिन कभी वापस नहीं आते कार्यक्रम को सरपंच श्रीमती सरोजनी साहू, डॉ दिलीप साहू, संकुल समन्वयक असीम श्याम हरित व पालक दीपक साहू ने भी संबोधित किया एवं आभार संस्था प्राचार्य ओमप्रकाश सिन्हा एवं संचालन धु्रव सर द्वारा किया गया।
There is no ads to display, Please add some


