फिंगेश्वरः-आज प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला में न्योता भोज का आयोजन किया गया। प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका सुश्री उषादेवी साहू एवं पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक केआर नेताम का संयुक्त रूप से जन्मदिन मनाया गया। इस उपलक्ष्य में शाला के सभी बच्चों को खीर-पुड़ी, बड़ा-भजिया, मटर पनीर का सब्जी परोसा गया। साथ ही बच्चों ने जन्मदिन के गीत बार बार ये दिन आए, तुम जियो हजारो साल गीत सामूहिक रूप से गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार साहू, बहल सर, बीआरसीसी सुभाष शर्मा, संकुल प्राचार्य केडी मानिकपुरी, हायर सेकेण्डरी भसेरा के समस्त स्टॉफ, संकुल समन्वय असीम श्याम हरित, धर्मेन्द्र ठाकुर, कमलेश साहू, रामअवतार यादव, प्रहलाद मेश्राम, सियाराम साहू, माखन लाल साहू, लोमश साहू, शैलेन्द्र साकार, बाजपेयी मैडम, शीतल साहू, मोहन साहू, सरपंच केजऊराम निषाद, जनपद सभापति राधेश्याम साहू सहित ग्राम के पंचगण एवं पालकगण उपस्थित थे। सभी ने बच्चों के साथ सुस्वाद भोजन का आनंद लिया एवं जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
There is no ads to display, Please add some


