फिंगेश्वरः-फिंगेश्वर की आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल में बुधवार 03 जुलाई को शाला प्रवेश उत्सव का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रवेश उत्सव में छात्र-छात्राओं, पालकों, गणमान्य नागरिकों के साथ राजनैतिक दल के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शाला के प्राचार्य मुकेश निर्मलकर ने सभी आमंत्रित जनों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। शाला प्रवेश उत्सव के लिए शाला परिसर में साज सज्जा एवं सफाई का काम अंतिम चरण में है। इस दिन न्योता भोज का भी आयोजन रखा गया है।
There is no ads to display, Please add some


