गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इस महत्वपूर्ण खेती के समय रासायनिक खाद का अभाव किसानों के लिए काफी दुखदायी बन गया है। कृषकों की समस्या को लेकर जनपद सदस्य ने पहल करते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक शाखा समिति भसेरा में लगभग 350 किसानों को अभी तक खाद डीएपी यूरिया पोटास प्राप्त नहीं हुआ है किसानों के माध्यम से सहकारिता एवम उद्योग सभापति श्रीमती अर्चना डॉ दिलीप साहू को फोन के माध्यम से पता चला तुरंत अर्चना साहू भसेरा सोसायटी पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया पहुंचने पर पता चला की सोसायटी में यूरिया लगभग 75 बोरी 50 बोरी डीएपी स्टाक दिखा वही 850 आवेदन में लगभग 500 किसानों को खाद दिया जा चुका है 350 किसानों को खाद देना बाकी बताया । उक्त बाते समिति प्रबंधक भोज साहू ने बताया फिर किसानों की 20 दिनो से चक्कर को देखते हुए तुरंत डी एम ओ श्री चंद्राकर से संपर्क किया फोन रिसीव नहीं करने पर शाखा प्रबंधक पांडे जी व सहकारिता सीईओ श्री गड़तिया एवम अनुविभागीय अधिकारी राजिम गरियाबंद से संपर्क कर तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम राजिम के नाम मांग पत्र सौंपा तहसीलदार के अनुपस्थिति में बाबू गुलशन साहू को मांग पत्र सौंपा गया।
There is no ads to display, Please add some


