गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। विगत दिनों ग्राम पंचायत पेंड्रा की महिलाएं एवं पुरुष पानी की समस्या को लेकर फिंगेश्वर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू के पास जनपद कार्यालय पहुंचे। ग्राम पेंड्रा के ग्रामीणों ने पुष्पा साहू को बताया की तीन-चार माह से ग्रामीण पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे है। पुष्पा साहू ने बताया कि आपकी पानी की समस्या को हल करने हेतु हमने अपने फंड से दो लाख रूपये की स्वीकृति दी थी जिससे की पानी टंकी बन चुकी है उसे अति शीघ्र चालू कराया जाएगा। उनकी समस्याओं को तुरंत संज्ञान में लेते हुए लोक स्वा. यांत्रिकी विभाग के एस डी ओ नवीन साहू को तुरंत अवगत कराया और स्वयं एसडीओ के साथ पेंड्रा जाकर निरक्षण किया एसडीओ, इंजीनियर और वहां पहुंचे एस डीओ से मिली जानकारी के अनुसार पेंड्रा में नल जल योजना के तहत बनी पानी टंकी जून 2022 में पानी टंकी पूर्ण हो चुका है ठेकेदार द्वारा पैसा भी आहरण किया जा चुका है इस बात को सुनकर जनपद अध्यक्ष व गांव वाले अचंभित रह गए, जबकि अभी कुछ दिन पहले जब पानी टंकी में पानी भरा गया तो पहले ही बार मे पानी टंकी से जगह जगह पानी का रिसाव होने लगा। यह पानी टंकी कितने दिन चल पाएगी ग्रामीण भयभीत है, क्योंकि वहां पर बच्चों का स्कूल भी लगता है टंकी की स्थिति जर्जर है, अभी से कई जगह दरारे पड़ गई है। 50 लाख की पानी टंकी में ठेकेदार व प्रशासन की मिली भगत से इस गुणवत्ता हीन कार्य को अंजाम दिया गया है। गुणवत्ता हिन कार्य की वजह के कारण आज तक पानी टंकी से गांव वालो के घर तक पानी नही पहुंच पा रहा है। ठेकेदार का कहना है 15 दिन में पानी टंकी को रिपेयर कर सुधार देंगे प्रशासन व ठेकेदारों की लापरवाही व गुणवत्ता हिन कार्यों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। पुष्पा साहू ने बताया की फिंगेश्वर ब्लाक के अधिकतम ग्रामों में नल जल योजना की यही स्थिति है। ठेकेदारो द्वारा मनमाने तरीके से गुणवत्ता हिन कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। उक्त अवसर पर अध्यक्ष पुष्पा साहू, एस डी ओ नवीन साहू, जनपद सदस्य राधेश्याम साहू, पंचायत सचिव पुलस्त साहू, उप सरपंच तुलसी साहू, चंद्रहास साहू, अंगा साहू, सरस्वती यादव, जैनी खान, जगदीश, सेवक राम, अनवर, श्यामलाल, मुकेश, रेखाबाई, गायत्री, रामेश्वरी, मुमताज, राधिका साहू, गंगा साहू, चित्रलेखा, सोनिया, जानकी, पुरुषोत्तम सभी ग्रामवासी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


