गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड फिंगेश्वर के डीएड-बीएड संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड और बीएड संघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विधानसभा का घेराव करने के निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने धरना स्थल में ही रोक लिया। दरअसल, डीएड और बीएड संघ शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड और बीएड संघ के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों के 78000 से ज्यादा पद रिक्त है लेकिन विधानसभा में केवल 57000 का आंकड़ा प्रस्तुत किया गया है। प्रदेश में 6000 से ज्यादा ऐसे स्कूल जहां केवल एक शिक्षक है। 700 से ज्यादा ऐसे स्कूल है, जहां शिक्षक ही नहीं है। संघ के लोगों ने कहा कि इस आंदोलन के जरिए हम सरकार का ध्यानाकर्षण करना चाहते है कि यदि सरकार को छत्तीसगढ़ के बच्चों के भविष्य की चिंता है, तो इन पदों पर भर्ती शुरू करें। सरकार ने की घोषणा लेकिन वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली। आंदोलनकारियों ने बताया कि विधानसभा के मुख्य बजट के दौरान तत्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षकों के 33 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा विधानसभा में की थी। लेकिन आज तक प्रदेश सरकार ने कोई भी पहल नहीं की है। न ही उन पदों की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। न ही उन पदों कोई प्रस्ताव कैबिनेट में लाया गया है, जिसको लेकर छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड और बीएड संघ ने आंदोलन कर रहा है।
There is no ads to display, Please add some


