गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ ग्राम सिर्रीकला निवासी पे. दीपक राज की सुपुत्री जयश्री साहू का शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन हुआ है। जयश्री प्राथमिक स्तर से मेघावी छात्रा रही है। गत वर्ष आठवी में सर्वाधिक 96.8 अंक प्राप्त कर ब्लॉक टॉपर बनी और प्रादेसिक प्रतियोगी परीक्षा में ओबीसी वर्ग के जिला चयन सूची में टॉप टेन में अपना स्थान बना कर आवासीय विद्यालय प्रयास के लिए चयनित हुई। उनके इस उपलब्धि पर पालकों, शिक्षकगण, शाला परिवार एवं ग्राम में हर्ष का माहौल है। जयश्री ने अपनी इस उपलब्धि को माता पिता, एवं अपने गुरुजनों को समर्पित करते हुए उन्होंने सभी के प्रति कृतज्ञा जाहिर करते हुए बधाई स्वीकार किए। बधाई देते हुए प्रधान पाठक डीके मरकाम, प्राचार्य ओमप्रकाश सिन्हा, संजय कुमार एक्का प्राचार्य स्वामी आत्मानंद स्कूल राजिम, शिक्षक द्वय मनोज निर्मलकर, सर्वे सर, एच एल धु्रव, मनोहर साहू, उमाशंकर धु्रव, चेतन कुमार, एन एस साहू, विनोद, धनेश कुमार, शेषनारायण, नोख सिंह चंद्राकर, गोविंद राम, भूपेश कुमार, मेवा लाल साहू, भगोली राम, संतोष कुमार साहू, जीतू साहू, डॉक्टर कृष्णा, भोजराम, चंदू साहू, जनपद सदस्य अर्चना दिलीप साहू, तुलाराम, सुरेश रात्रे, मदन लाल, नानिक प्रसाद, पुराणिक निराला, जगदीश प्रसाद, कैलाश साहू, डीके साहू, कोमल, चंदू साहू, हेम सिंह, भीम साहू, आसरू साहू, प्रकाश साहू आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त किए हैं।
There is no ads to display, Please add some


