गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा से आज 38 श्रद्धालुओं के जत्था को रामलला के दर्शन करने विधायक रोहित साहू ने अपने निवास से बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की सफलता की शुभकामना देते हुए रवाना किया। छ.ग. सरकार की रामलला दर्शन योजना अंतर्गत श्रद्धालुओं का जत्था 2 अगस्त को रामलला का दर्शन कर लौटेगा। जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सीईओ अजय पटेल ने बताया कि इस तीर्थ यात्रियों के जत्थे में फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम जेन्जरा दीनराम साहू, खोरबाहरा साहू, परदेशी राम साहू, ग्राम बकली के संतराम साहू, पंचबती साहू, ग्राम रक्शा के गोपाल प्रसाद साहू, लालाराम साहू, ग्राम बरभांठा के रेनूराम यादव, परमेश्वर विश्वकर्मा, गंगाबाई, ग्राम सेम्हरतरा से भुखन साहू, ग्राम भेण्डरी के हीराधर सिन्हा, गोदावरी सिन्हा, अनुरक्षक रेखराम साहू, प्र. समाज शिक्षा संगठन जनपद पंचायत फिंगेश्वर एवं नगर पंचायत फिंगेश्वर से लखनलाल साहू, लुवस सेन, कुमारी सेन, जगदीश साहू, तेजराम साहू तीर्थयात्री के लिए गए है। इस तरह 19 तीर्थयात्री छुरा विकासखंड से गए है। सभी यात्री काफी खुश थे। यात्रियों ने छ.ग. सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some


