गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरसी जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ में स्काउट गाइड, रेडक्रॉस, इको क्लब प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्राचार्य एस. पवार के निर्देशन में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवी चितेश्वर साहू की प्रेरणा से विद्यालय में स्काउट गाइड, रेडक्रॉस, इको क्लब के स्वयंसेवकों का पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नवाचार देखने को मिला। विद्यालयीन स्वयंसेवियों ने परिसर में रोपे गए पौधों को राखी बाँधकर उनकी रक्षा करने का सन्देश दिया। इको क्लब प्रभारी पी. श्रीवास ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मानव जाति इतनी स्वार्थी हो गयी है कि वे केवल प्रकृति से लेना जानते है, समुदाय में व्यक्तियों को परोपकार के लिए न सही, अपने स्वार्थ के लिए ही वृक्षारोपण करना चाहिए। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ओमप्रकाश यदु ने कहा कि हमें पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण करना राष्ट्रीय कार्य मानकर करें, इसके लिए हम सब अपने जन्मोत्सव, मृतक के नाम पर, विवाह स्मरण के नाम से एक एक वृक्ष जरुर लगायें। इस अवसर पर संस्था प्रमुख सहित एम एल रात्रे, पी. ठाकुर, संध्या मंडल, चितेश्वर साहू, जयंत साहू तथा प्रमुख स्वयंसेवक लक्ष्मीकांत सेन, रागिनी, नंदिनी यादव, तान्या विश्वकर्मा, प्रेरणा साहू, गुंजन निषाद, गायत्री साहू, जागृति साहू का प्रमुख योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


