गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। महतारी वंदन योजना की 7 वीं किश्त जारी करने पर पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा की माता बहनों को तीजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। तीजा के समय महतारी वंदन योजना की किश्त आ जाने से दोगुनी खुशी मिली है। प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छ.ग. भाजपा सरकार द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना लागू की गयी है। जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है और 7 वीं किश्त तीजा के समय दे दी गयी हैं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि महिला सम्मान और सशक्तिकरण भाजपा की पहली प्राथमिकता मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन से भाजपा छत्तीसगढ़ में विकास की गाथा लिखेगी और हर एक वादा को पूरा करेंगे।
तीजा के समय महतारी वंदन की 7 वीं किश्त दिया जाना तीजा की खुशी को दुगुना करेगी-चंदूलाल साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



