गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनों पूरा ग्राम्यांचल मातारानी के उत्सव में डुबा हुआ है। गांव गांव में मॉ के भक्त दुर्गोत्सव जंवारा एवं मॉ की सेवा गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। समीपस्थ ग्राम सेंदर में इस वर्श शारदीय नवरात्र में लगभग सभी चौक चौराहों में मॉ की भक्ति एवं जगराता के साथ ग्रामीण मॉ की सेवा में व्यस्त है। शिव चौक दुर्गोत्सव में पंचम दिवस आज 7 अक्टूबर को जय बजरंग रामधुनी मंडली एवं जस झांकी ग्राम दिवागहन जिला धमतरी का कार्यक्रम रखा गया है। सप्तम दिवस 9 अक्टूबर को जय बजरंग भुनेश्वर मानस एवं जस झांकी परिवार ग्राम भेण्डरी भरदा जिला राजनांदगांव के साथ दशम दिवस सावित्री मंडावीकृत लोक साधना जगराता ग्रुप बहेराबुड़ा गरियाबंद का कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। आयोजन समिति ने अंचल के श्रद्धालुओं मॉ के भक्तों के साथ अंचलवासियों से कार्यक्रमों में भाग लेकर मॉ की भक्ति करने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


