गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा गरियाबंद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकायों (नगर पालिका) चुनाव के लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदायें आमंत्रित की गई है। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार निविदा फार्म (जिसका मूल्य 100 रुपये है) वे कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) से कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में भरी निविदाएं 4 दिसम्बर 2024 को अपरान्ह 03 बजे तक प्राप्त की जायेगी और उसी दिन अपरान्ह 4 बजे उपस्थित निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधि के समक्ष जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक-84 में खोली जायेगी। मुद्रण के लिए मुद्रकों को कागज कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) से उपलब्ध कराया जायेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) से प्राप्त किया जा सकता है।
There is no ads to display, Please add some


