ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, 6 निकाय में ऐतिहासिक मतदान सरकार के प्रति जनता का विश्वास का प्रतिक – अनिल चंद्राकर
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मंगलवार को जिले के सभी 6 निकायों में मतदान संपन्न हुआ। चुनाव में मतदाताओं ने जमकर मतदान किया।
जिससे गरियाबंद जिला भी मतदान के मामले में पूरे प्रदेश में दूसरे नंबर में है। जिले में कुल 84.66 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिले में अत्यधिक मतदान के बाद भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले के सभी 6 निकायों में जीत का दावा किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि जिस प्रकार जिले के 6 निकायों में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया है वह प्रदेश सरकार के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने विधानसभा और लोकसभा के बाद जैसा उत्साह निकाय चुनाव में भी दिखाया उससे स्पष्ट है कि निकाय में भी ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जिले के सभी 6 निकाय दौरा और समीक्षा करने के बाद जिला अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरी थी, चुनाव के दौरान भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने पार्टी की अधिकृत प्रत्याशियों को जिताने के लिए अंतिम समय तक कड़ी मेहनत की। वही कांग्रेस में गुजबाज़ी हावी रही। चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अकेले ही मेहनत करते दिखे। एसएससी देखते हुए उन्होंने विश्वास दिखाया भाजपा चुनाव में बड़े अंतर से जितने जारी है।
राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार ने बेहतर काम कर रही है। भाजपा ने मोदी के सभी गारंटी को पूरा किया। महिला बहनों को हर माह महतारी वंदन की किश्त मिल रही है। किसान भाइयों को धान का 3100 प्रति क्विंटल मिल रहा है। इसके साथ ही कल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे है। जिससे भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है, जनता ये समझ चुकी है भाजपा ही विकास का दूसरा पर्याय है। सिर्फ वादे करती ही नहीं उसे पूरा भी करती है। उन्होंने जिले के सभी 6 निकाय में भाजपा के जीत का दावा करते हुए कहा कि चुनाव में जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। भाजपा सभी निकाय में जीत दर्ज कर इतिहास रचेगी। उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार जताया है।
ज्ञात हो कि जिले में कुल 84.66 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें नगर पंचायत कोपरा में सर्वाधिक 88.87 प्रतिशत मतदान हुआ। नागरिकों ने बढ़-चढकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी प्रकार देवभोग अंतर्गत 88.69 प्रतिशत, फिंगेश्वर में 86.08, राजिम में 84.53, गरियाबंद में 82.28 एवं नगर पंचायत छुरा में 79.53 प्रतिशत मतदान हुआ
There is no ads to display, Please add some


