फिंगेश्वर विकासखंड की जिला पंचायत सीट क्र. 02 में चल रही वर्चस्व की लड़ाई, साहू उम्मीदवार जाति समीकरण का लाभ उठाने कर रहे मेहनत
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के साथ साथ और अन्य क्षेत्र में भी भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों को लेकर भाजपा नेताओं ने भी मोर्चा संम्हाल लिया है। इसी क्रम में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती नंदिनी ओंकार साहू को ऊगता सूरज छाप चुनाव चिन्ह मिला है। श्रीमती साहू दलबल,पोस्टर, पाम्पलेट के साथ अपने ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर रही हैं। आज शुक्रवार को नंदिनी ने बोरसी, बहरापाल, किरवई ,बेलटुकारी गांवों में मतदाताओं के सबसे होकर घर-घर में जाकर बुजुर्गों से न सिर्फ आशीर्वाद ले रही है साथ ही उन्हें ऊगता सूरज छाप में वोट देने की अपील भी कर रही है। इसके चलते नंदिनी को ग्रामीण, मतदाताओं का अपार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। मतदाताओं में नंदिनी के प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आज प्रचार के दौरान ग्राम बोरसी में मुलाकात होने पर नंदिनी ने इस प्रतिनिधि से कहा कि उनके पूरे 24 ग्राम पंचायत के क्षेत्र में ऊगता सुरक्षा चुनाव चिन्ह का प्रचार तेजी से बढ़ रहा है, और ग्रामीण मतदाता उन्हें समर्थन देने आगे आ रहे हैं। ग्रामीणों से चर्चा करने पर मतदाताओं ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद के चलते नंदनी को हमारा समर्थन है। नंदिनी को ग्रामीण कार्यकर्ताओं का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस बार जनता बदलाव और विकास की उम्मीद के साथ नरेंद्र मोदी गारंटी, विष्णु देवसाय के सुशासन के साथ नंदिनी ओंकार साहू के समर्थन में खड़ी नजर आ रही है।
There is no ads to display, Please add some


