जिला पंचायत चुनाव में क्षेत्र नं. 01 बना हॉटशीट, मधुबाला रात्रे प्रचार में रही सबसे आगे
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। महिलाओं के चुनाव लड़ने का जजबा और उत्साह देखना है तो जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्र. 01 का नजारा पंचायती राज में महिलाओं की हिस्सेदारों की पुश्टि करता है। यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं महिला बाल विकास की सभापति पूरे आत्मविश्वास के साथ चुनाव मैदान में है। उनका स्पश्ट मत है कि उन्हें इन सभी 26 गांवों के मतदाताओं का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। मतदाता जानते है कि पूर्व कार्यकाल में मैंने पूरे 5 साल अपने मतदाताओं के बीच रहकर जिला पंचायत की ज्यादा से ज्यादा निधि से अपने क्षेत्र में न सिर्फ काम किया बल्कि मतदाताओं की इच्छानुरूप विकास कार्य किया है। मेरे जामगांव क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का काफी अभाव है। और मैंने इसके लिए सुखा नदी में बैराज बनाने की सारी प्रक्रिया पूरी करवा ली है। बहुत जल्द यह काम शुरू होगा। श्रीमती मधुबाला ने पूरे आत्मविश्वास में कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि क्षेत्र के मतदाता जरूर मुझे आशीर्वाद देंगे। आज मधुबाला अपने क्षेत्र के अनेक गांव में जनसंपर्क कर मतदाताओं से मिली और उन्हें आशीर्वाद देने की अपील की। क्षेत्र में मधुबाला को बंफर समर्थन मिल रहा है।
There is no ads to display, Please add some


