सयुक्त विभागीय कार्यवाही के बाद भी अवैध रेत खदान की बाढ़
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। एक तरफ खनिज एवं राजस्व विभाग पिछले दो-तीन दिनों में विकासखंड के सिंधौरी एवं चौबेबांधा में बिना अनुमति नदियों में मनमाने ढंग से रेती का अवैध उत्खनन एवं हाईवा गाड़ी निर्बाध गति से हो रहे परिवहन पर बड़ी कार्यवाही कर चैन माउंटिंग मशीन एवं हाईवा गाड़ी जब्त जैसी सख्त कार्यवाही की गई, वहीं कार्यवाहरी से बेखौफ फिंगेश्वर विकासखंड के अंति ग्राम सड़कड़ा में इन दिनों रेत का खनन एवं धड़ल्ले से परिवहन किया जा रहा है। बताया जाता है कि सड़कड़ा बस्ती के अंदर से हाईवा गाडियॉ रेत भर भर कर दिन-रात चल रही है। नदी में रास्ता बनाकर चैन माउंटिंग उतारकर बीच नदी से रेत का उत्खनन बेखौफ होकर धड़ल्ले से हो रहा है। सिंधौरी-चौबेबांधा रेत खदान में खनिज, राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त छापामारी कार्यवाही में पकड़ी गई चैन माउंटिंग एवं काफी संख्या हाईवा गाड़ी की जब्ती के बाद सड़कड़ा रेत खदान में रती की चोरी मेंकाफी सतर्कता रखी जा रही है। इन दिनां हाईवा गाड़ी का आना जाना भी कुछ कम हुआ है। किन्तु जिस प्रकार नदी में रासता बनाया गया है उससे लगता है कि रेत माफिया के इरादे काफी लंबे रेत उत्खनन कर रेत को हाईवा गाड़ी से परिवहन कर महानगरों में ऊंचे दामों में बेचने की योजना है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले 8-10 दिनों से यहां रेत का उत्खनन किया जा रहा है। बीच गांव से हाईवा वाहनों के धड़ल्ले से दौड़ने से कभी भी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पानी भरी रेतों के परिवहन से सड़क तेजी से टूट रही है। इससे बरसात में आना जाना काफी कठिन होने की आशंका है। गांवो के सड़़क इतने भारी वाहन को सहने के लायक नहीं है। ग्रामीणों की परेशानी, पर्यावरण की क्षति एवं रेत उत्खनन से गांवों में बाढ़ के खतरों को महसूस करते हुए अंचल की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने संसद में 19 मार्च को नियम 377 के तहत नदियों में हो रहे अवैध रेत उत्खनन का मामला उठाया और उन्होंने कहा था कि इस प्रकार के अवैध उत्खनन से नदियों का अस्तित्व संकट में है और परिस्थिति तंत्र भी पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र के अवैध उत्खनन घाटों का जिक्र करते हुए सरकार से ऐसे अवैध कृत्यों पर तत्काल ठोस एवं कठोर कार्यवाही की मांग की थी। परंतु इसके बाद भी अंचल में रेत की अवैध चोरी रूकने का नाम नहीं ले रही है। एक घाट में कार्यवाही होती है तो तुरंत दूसरी घाट में रेत उत्खनन होने लगता है। फिंगेश्वर विकासखंड में रेत चोरी का यह खेल लगातार चलता रहता है।
There is no ads to display, Please add some


