छुरा में गूंजेगा तिरंगे का जयघोष — बाइक रैली से शहीद महेंद्र ध्रुव को दी जाएगी श्रद्धांजलि
छुरा (गंगा प्रकाश)।छुरा में गूंजेगा तिरंगे का जयघोष —आज़ादी का अमृत महोत्सव देशभर में जोश और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में छुरा में 13 अगस्त, दिन बुधवार को “मोर तिरंगा, मोर अभिमान – घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा” के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।सुबह 10 बजे से माँ शीतला मंदिर प्रांगण में देशभक्ति के नारों के साथ यह यात्रा आरंभ होगी।
बाइक रैली में उमड़ेगा जनसैलाब
मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर एवं महामंत्री रामलाल कुलदीप व अशोक ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता तिरंगे की शान लिए बाइक रैली के रूप में कोसमबुड़ा पहुंचेंगे। रैली में देशभक्ति गीतों और नारों की गूंज होगी, जिसमें युवा, वरिष्ठ और महिलाएं भी पूरे जोश के साथ शामिल होंगे।

शहीद को श्रद्धांजलि और परिवार को सम्मान
कोसमबुड़ा पहुँचने पर शहीद महेंद्र ध्रुव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। तत्पश्चात शहीद के परिवार से भेंट कर उनका सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र में देशभक्ति की लहर दौड़ने और युवाओं में देश के प्रति समर्पण की भावना प्रबल होने की उम्मीद है।
संदेश — तिरंगा सिर्फ झंडा नहीं, हमारी पहचान है
आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने बाइक के साथ निर्धारित समय पर माँ शीतला मंदिर प्रांगण में एकत्रित हों और इस तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनकर देश के प्रति सम्मान और गर्व का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाएं।

There is no ads to display, Please add some


