बालोद- जिले में धमतरी के युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान भागवत मरकाम के रूप में हुई है, जो धमतरी जिले के ग्राम माडमसिल्ली का निवासी है.
यह पूरा मामला पुरुर थाना क्षेत्र के चिटौद गांव का है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को बीति रात सूचना मिली की चिटौद गांव में बंसत किराना स्टोर के पास खून से लथपथ युवक पड़ा है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को धमतरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
CG:जनदर्शन में गूँजी जनता की आवाज़ – कलेक्टर ने 79 समस्याओं पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
मृतक की पहचान जिला धमतरी जिले के थाना केरेगांव अंतर्गत ग्राम माडमसिल्ली निवासी भागवत मरकाम के रूप में हुई है. फिलहाल शव को धमतरी के जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में ग्राम चिटौद के युवक मनीष सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
There is no ads to display, Please add some


