हरदीप छाबड़ा
मोहला मानपुर अं.चौकी(गंगा प्रकाश)।-कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एस जयवर्धन ने कलेक्टोरट सभाकक्ष में आयुष्मान कार्ड की प्रगति के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि जनसामान्य को सरलता से आयुष्मान कार्ड उपलब्ध हो सके। उन्होंने आयुष्मान कार्ड से संबंधित समस्याओं की गहन समीक्षा करते हुए ग्राम स्तरीय सुनियोजित वर्कप्लान बनाकर प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर भूपेंद्र कुमार साहू, सभी विकासखंडों के बीएमओ, बीपीएम एवं जिले के सीएससी संचालक उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


