भागवत दीवान
कोरबा (गंगा प्रकाश)। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निगरानी गुंडा बदमाशो पर निगरानी रखने तथा कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारी को कहा गया है । इसी कड़ी में आज मुखबिर से सूचना मिली रामसागर पारा निवासी चंदन यादव पिता श्यामलाल यादव ओवर ब्रिज के नीचे दर्री रोड आमरोड पर एक धारदार लोहे का हथियार हाथ में रखकर लहरा रहा है ,आम लोगो को डरा धमका रहा है। जिससे आसपास के आम लोग काफी भयभीत है, जिसे संज्ञान में लेते हुए कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बताए अनुसार ओवरब्रिज के नीचे दर्री रोड कोरबा में पुलिस टीम भेजा गया ।वहां एक लडक़ा लोहे का धारदार हथियार लहराते हुए लोगो को डरा धमका रहा थाा। जिससे आम लोग काफी भयभीत थे ।आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा गया ।जिससे हथियार छीनकर नाम पता पूछने पर चंदन यादव पिता श्याम लाल यादव उम्र 24 वर्ष साकिन रामसागर पारा कोरबा का होना बताया। आरोपी से धारदार हथियार समक्ष गवाहों के जप्त किया और कब्जा मेंं लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा का पाए जाने से विधिअनुरूप गिरफ्तार कर थाना लाकर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया । आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
There is no ads to display, Please add some


