AI Cyber Crime , कोरबा। जिले में साइबर अपराध और एआई तकनीक के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। थाना पाली क्षेत्र के ग्राम बनबंधा में एक 25 वर्षीय युवक पर नाबालिग किशोरी की एआई जनरेटेड अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार सदमे में है।

मेगा हेल्थ कैंप–2025 : निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को मिला बड़ा संबल: मंत्री राजवाड़े

पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को दर्ज हुए करीब दो सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे नाराज और भयभीत पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

गिरफ्तारी न होने से बढ़ा डर

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और गिरफ्तारी न होने की वजह से उन्हें धमकियां दे रहा है। परिवार ने एसपी को बताया कि आरोपी यह कहकर डराने की कोशिश कर रहा है कि उसने पुलिस और साइबर सेल को “खरीद” लिया है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इन धमकियों के चलते पीड़िता और उसके परिजन मानसिक तनाव में हैं।

एआई तकनीक के दुरुपयोग का गंभीर मामला

यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि आरोपी पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर फर्जी और आपत्तिजनक सामग्री तैयार करने का आरोप है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ पीड़ित की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि मानसिक आघात भी देती हैं, खासकर जब पीड़ित नाबालिग हो।

सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, वायरल की गई सामग्री को तुरंत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाया जाए, ताकि पीड़िता को आगे किसी तरह की परेशानी न हो।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version