Author: milanbijapur

जगदलपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य में पत्रकारों और मीडियाकर्मियों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा को लेकर सक्रिय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा बस्तर जिले में एक दिवसीय समीक्षा बैठक व पत्रकार कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलेभर से पहुंचे वरिष्ठ और युवा पत्रकारों की बड़ी मौजूदगी ने आयोजन को संवाद, विचार-विमर्श और संगठनात्मक एकता का प्रभावी मंच बना दिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि पत्रकार महासंघ केवल संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों और मीडियाकर्मियों का सामूहिक परिवार है। इसमें जाति, धर्म, राजनीति या किसी भी तरह के वर्गवाद की कोई जगह नहीं—एकमात्र…

Read More

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के DSP तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में जानलेवा हमला हुआ है। 19 दिसंबर को वे कोर्ट के काम से सुकमा से दंतेवाड़ा आए थे। जहां बीच शहर में दुर्ग जिले की रहने वाली एक महिला ने अपने पुरुष दोस्त के साथ मिलकर उनपर चाकू से वार कर दिया। महिला साढ़े 400 किलोमीटर सफर कर DSP को मारने पहुंची थी। इस वारदात में DSP बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, वारदात में शामिल ये वही महिला है जिसने करीब 1 साल पहले DSP पर रेप का आरोप लगाया था। महिला…

Read More

दुर्ग जिले में स्कूली छात्रों के बीच आपसी रंजिश को लेकर चाकूबाजी हुई है। चाकूबाजी में एक छात्र के बड़े भाई को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, खालसा स्कूल के एक छात्र का किसी दूसरे स्कूल के छात्र से पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।यह विवाद उस समय शांत हो गया, लेकिन दूसरे स्कूल का छात्र मन में रंजिश पाले रहा। बदला लेने की नीयत से उसने अपने 10 से 11 साथियों को इकट्ठा किया और 19 दिसंबर को अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और उग्र था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।…

Read More

नई दिल्ली। असम में एक दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ। 20 दिसंबर की सुबह एक हाथियों के झुंड के लिए काल बन गयी। असम के होजाई जिले में शुक्रवार देर रात हाथियों का एक झुंड सायरंग-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिससे आठ हाथियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में ट्रेन के पांच डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए, हालांकि यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। प्रवक्ता ने बताया कि नयी दिल्ली जाने…

Read More

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारियों से संपत्ति विवरण मांगा है। इन सभी अधिकारियों को 31 जनवरी तक जीएडी के स्पैरो पोर्टल में यह विवरण अनिवार्यता देना होगा। इसमें पत्नी / पति, बच्चों के नाम की संपत्ति की भी जानकारी देनी होगी। जीएडी सचिव अविनाश चंपावत ने सभी राप्रसे अधिकारियों को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 19 (1) के तहत् अचल संपत्ति का वार्षिक विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इसमें इस वर्ष 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक की अवधि में…

Read More

पंकज कुमार बघेल मुंगेली, (गंगा प्रकाश)। पीएमश्री बी.आर. साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, मुंगेली की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ ग्राम करुपान में किया गया। यह शिविर 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक शासकीय मिडिल स्कूल, करुपान परिसर में आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन ग्राम पंचायत करुपान की सरपंच राजेश्वरी मोहले के सानिध्य में दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर रामकुमार मोहले, पवन साहू, ललित साहू, शेखर आनंद, सहदेव यादव सहित उपसरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व एनएसएस अधिकारी एकानंद तिवारी, व्याख्याता ए.के. सोनी एवं एनसीसी…

Read More

00 नए उद्योगों से बढ़ेगा रोज़गार के अवसर रायपुर। छत्तीसगढ़ अब सिर्फ निवेश आकर्षित नहीं कर रहा उन्हें तेज़ी से ज़मीन पर भी उतार रहा है। नवंबर 2024 से अब तक राज्य ने 18 क्षेत्रों में 27.83 लाख करोड़ रूपए के 219 निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं। इनमें सेमीकंडक्टर और एआई से लेकर सीमेंट, बिजली और मैन्युफैक्चरिंग तक शामिल हैं। ये परियोजनाएँ राज्य के अन्य जिलों में फैली हैं, जिनसे 1.5 लाख रोजगार सृजित होंगे और यह पूरे राज्य में संतुलित विकास की ओर एक बड़ा संकेत है। नए उद्योगों से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। प्रेस वार्ता में सी एस आई…

Read More

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि के तहत हथबंध और बैकुंठ स्टेशनों के बीच 17.24 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन बिछाने के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 274 करोड़ रुपए है। यह रेलखंड बिलासपुर-रायपुर-नागपुर मुख्य मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो मुंबई-हावड़ा उच्च घनत्व मार्ग के अंतर्गत आता है। वर्तमान में इस खंड पर ट्रैफिक दबाव अत्यधिक है, और लाइन क्षमता का उपयोग लगभग 158 प्रतिशत तक पहुँच चुका है। आगामी वर्षों में ट्रैफिक और बढ़ने की संभावना है। चौथी रेल लाइन के निर्माण से यात्री और…

Read More

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिलीप राम खड़िया (23) और विलियम कुजूर (31) के रूप में हुई है, जो सेरमाटोली गांव के रहने वाले दोस्त थे। दोनों 12 दिसंबर से लापता थे। पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दोनों शव कागजपुड़ा डैम के पास झाड़ियों में छिपे मिले। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर अरहर के खेत में जंगली सूअर का शिकार करने…

Read More

रायपुर। पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी ढंग से संचालित किया जा रहा है। किसानों की सुविधा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। इसका सकारात्मक परिणाम यह है कि किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं और शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर रहे हैं। धान खरीदी प्रक्रिया में तुंहर टोकन ऐप ने किसानों के लिए व्यवस्था…

Read More