Author: milanbijapur
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन राशि का 20 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?
Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में। सूर्य, मंगल, चंद्रमा धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। मेष राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। बस कोई ऐसा कार्य न करें जिससे मान-सम्मान पर ठेस पहुंचे और रिस्क इस तरफ मत लीजिएगा। बाकी सब ठीक-ठाक है। सूर्य को जल देना। लाल वस्तु पास रखना शुभ है। वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी…
CG – इंजीनियर की मौत : ड्यूटी कर जा रहा था घर, तभी रास्ते में हो गई मौत, ऐसे हुए हादसे के शिकार
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक युवा इंजीनियर की जिंदगी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया. जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल बाईपास पर गुरुवार की सुबह करीब दस बजे एक खाली मालवाहक ट्रक की तेज गति ने बाइक पर सवार एक एनएमडीसी कर्मचारी को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भयानक था कि युवक को मौके पर ही अपनी जान गंवानी पड़ी. पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम बी. धर्मा राव था, जो मात्र 30 वर्ष के थे. मूल रूप से ओडिशा के निवासी धर्मा राव हाल ही में…
बाबा गुरु घासीदास ने पूरी मानवजाति को सामाजिक समरसता का दिया संदेश – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विगत दिवस राजधानी रायपुर के पेंशनबाड़ा स्थित शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास परिसर में आयोजित परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्रावास के विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर बाबा गुरु घासीदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके आदर्शों को स्मरण किया समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने “मनखे-मनखे एक समान” का अमर संदेश देकर पूरी मानवजाति को सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनका विचार आज भी समाज को…
रायपुर समेत देश के 30 से अधिक ठिकानों पर ED की दबिश, 2,434 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही जांच
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत देश के करीब 30 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी है। जिसके बाद से कारोबारियों और निवेशकों में हड़कंप मच गया। यह मामला 2,434 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा है, जिसमें CBI में दर्ज निवेशकों से रियल एस्टेट निवेश फंड के जरिए धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये की हेराफेरी मामले से जुड़ा है। बता दें कि, ईडी की टीम ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, मुंबई, महाराष्ट्र के नासिक और कर्नाटक के बेंगलुरु में दबिश दी है। जबकि, अकेले मुंबई में करीब 20 ठिकानों पर ईडी की टीमें दबिश देकर एक साथ…
जहाँ बंदूकें खामोश हुईं, वहाँ रखी जा रही भविष्य की नींव, 35 आत्मसमर्पित नक्सली बने राजमिस्त्री
सुकमा। कभी जिन हाथों में बंदूकें थीं, आज उन्हीं हाथों में औज़ार हैं। कभी जिन रास्तों पर हिंसा और डर का साया था, आज वहीं विकास और भरोसे की नींव रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और स्पष्ट मंशा के अनुरूप सुकमा जिले में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की एक नई और सकारात्मक तस्वीर उभरकर सामने आई है। वहाँ पुनर्वास केंद्र में रह रहे 35 आत्मसमर्पित नक्सलियों को राजमिस्त्री (मेसन) का व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल की गई है। यह प्रशिक्षण जिला प्रशासन और एसबीआई आरसेटी के…
Naxal encounter : छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुक कर फायरिंग जारी
बीजापुर – छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ इंद्रावती क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाकों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ आज सुबह से जारी है। माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है इस सूचना के आधार पर बीजापुर जिला पुलिस की DRG टीम को इलाके में रवाना किया गया। सर्च अभियान के दौरान सुबह से DRG जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग की खबर सामने आई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Murder : छत्तीसगढ़ में यहां बोरे में मिली महिला की लाश, लिव-इन पार्टनर ने दी खौफनाक मौत
दुर्ग। भिलाई सुपेला थाना क्षेत्र में 12 दिसंबर को चंद्रा-मौर्या अंडर ब्रिज के पास नाले से बोरे में बंद एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने का मामला अब सुलझ गया है। पुलिस ने खुलासा किया कि मृतका का लिव-इन पार्टनर तुलाराम बंजारे ही हत्यारा है। उसके भाई और एक दोस्त की मदद से शव को नाले में फेंका गया था। तीनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। पढ़िए हत्याकांड की खौफनाक कहानी दुर्ग सुखनंदन राठौर के अनुसार, मृतका तुलाराम के साथ नगपुरा क्षेत्र में रहती थी। 11 दिसंबर को देर शाम दोनों ने शराब पी। रात में मामूली…
Accident : बिलासपुर रेल हादसा अपडेट; एक और घायल ने तोड़ा दम… मौतों का आंकड़ा पहुंचा 14
बिलासपुर :- बिलासपुर न्यायधानी से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। 4 नवंबर को हुई गतौरा–लालखदान रेल हादसे में आज एक और घायल ने दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। आज जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उनका नाम तुलाराम अग्रवाल है। उनकी उम्र 62 वर्ष थी और वे आज़ाद नगर, बिल्हा, जिला बिलासपुर के निवासी थे। हादसे के बाद से ही वे एलाइट हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां आज इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। इलाज के दौरान मौत परिजनों के मुताबिक, तुलाराम…
CM विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर की 4 प्रमुख सड़कों के लिए 12.69 करोड़ रू. मंजूर, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति देने के लिए जिले की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए कुल 12 करोड़ 69 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से ग्रामीण-शहरी संपर्क मजबूत होगा, आवागमन आसान बनेगा और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा। जशपुरवासियों ने मुख्यमंत्री के इस जनहितकारी फैसले पर उत्साह व्यक्त करते हुए साय के प्रति गहरा आभार जताया है। गुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: CM Vishnu Deo Sai मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं में 3 किमी…
परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर मानव सेवा का महाअभियान- रायपुर में 5 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प प्रारंभ
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में मानव सेवा, सामाजिक समरसता और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित 5 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प 2025 का भव्य शुभारंभ किया। ‘मनखे-मनखे एक समान’ की भावना को साकार करता मेगा हेल्थ कैम्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अमन, चैन और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह 5 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
