Author: milanbijapur

बिलासपुर। बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में CRPF जवान मनीष कुमार आदिले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त उदय पाल गंभीर रूप से घायल हुआ और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार आदिले छुट्टी पर घर आए थे। बुधवार को उन्होंने गुरु घासीदास जयंती का समारोह मनाया और गुरुवार तड़के बाइक से बिलासपुर लौट रहे थे। हादसा लालखदान ओवर ब्रिज के पास हुआ, जब पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर…

Read More

00 14 विधाओं में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने का मिलेगा मौका 00 उप मुख्यमंत्री साव ने किया पोस्टर का विमोचन रायपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आगामी 23 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक आयोजित राज्य युवा महोत्सव-2025 में 3100 युवा भागीदारी करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला स्तरीय युवा उत्सव के विजेता प्रतिभागी 14 विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। राज्य युवा महोत्सव के विजेता प्रतिभागी अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। 23 दिसम्बर को…

Read More

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल और असम जाएंगे। इससे पहले उन्होंने बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधा और कहा कि बंगाल के लोग तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से परेशान हैं। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि तृणमूल ने जनता से लूटपाट और डराने-धमकाने की सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में भाजपा ही लोगों की एकमात्र उम्मीद है। मोदी आज बंगाल में 3,200 करोड़ रुपए और असम में 15,600 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के राणाघाट…

Read More

साढ़े सात एकड़ की खेती से संवर रहा परिवार का भविष्य रायपुर–छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों और समर्थन मूल्य पर सुदृढ़ धान खरीदी व्यवस्था ने प्रदेश के किसानों के जीवन में आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का नया संचार किया है। शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी तथा समय पर भुगतान से किसानों का खेती के प्रति भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ा है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण ग्राम फेकारी के प्रगतिशील किसान श्री युगल किशोर साहू हैं, जिनकी मेहनत और शासन की नीतियों के समन्वय से परिवार का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है। …

Read More

रायपुर, 19 दिसम्बर 2025/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान हितैषी बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज डौण्डीलोहरा एवं डौण्डी विकासखण्ड के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने डौण्डीलोहरा विकासखण्ड के गैंजी तथा डौण्डी विकासखण्ड के चिखलाकसा, कोटागांव, भर्रीटोला एवं घोटिया धान खरीदी केन्द्रों में उपलब्ध दस्तावेजों का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने अब तक खरीदी गई कुल धान की मात्रा,…

Read More

Aaj Ka Panchang 20 December 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 20 दिसंबर, शनिवार का दिन है. आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है जो कि सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगी और बाद पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ होगी. बता दें कि 20 दिसंबर के दिन की शुरुआत मूल नक्षत्र से होगी जो कि 01:21 ए एम पर शुरू होगा और 21 दिसंबर तक रहेगा. आज शनिवार का दिन है जो कि भगवान सूर्य के पुत्र शनिदेव को समर्पित है और पौष माह में सूर्य देव की पूजा का भी विशेष…

Read More

Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में। सूर्य, मंगल, चंद्रमा धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। मेष राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। बस कोई ऐसा कार्य न करें जिससे मान-सम्मान पर ठेस पहुंचे और रिस्क इस तरफ मत लीजिएगा। बाकी सब ठीक-ठाक है। सूर्य को जल देना। लाल वस्तु पास रखना शुभ है। वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी…

Read More

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक युवा इंजीनियर की जिंदगी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया. जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल बाईपास पर गुरुवार की सुबह करीब दस बजे एक खाली मालवाहक ट्रक की तेज गति ने बाइक पर सवार एक एनएमडीसी कर्मचारी को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भयानक था कि युवक को मौके पर ही अपनी जान गंवानी पड़ी. पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम बी. धर्मा राव था, जो मात्र 30 वर्ष के थे. मूल रूप से ओडिशा के निवासी धर्मा राव हाल ही में…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विगत दिवस राजधानी रायपुर के पेंशनबाड़ा स्थित शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास परिसर में आयोजित परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्रावास के विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर बाबा गुरु घासीदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके आदर्शों को स्मरण किया समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने “मनखे-मनखे एक समान” का अमर संदेश देकर पूरी मानवजाति को सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनका विचार आज भी समाज को…

Read More

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत देश के करीब 30 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी है। जिसके बाद से कारोबारियों और निवेशकों में हड़कंप मच गया। यह मामला 2,434 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा है, जिसमें CBI में दर्ज निवेशकों से रियल एस्टेट निवेश फंड के जरिए धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये की हेराफेरी मामले से जुड़ा है। बता दें कि, ईडी की टीम ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, मुंबई, महाराष्ट्र के नासिक और कर्नाटक के बेंगलुरु में दबिश दी है। जबकि, अकेले मुंबई में करीब 20 ठिकानों पर ईडी की टीमें दबिश देकर एक साथ…

Read More