Author: milanbijapur

रायपुर। CG Assembly Winter Session 2025: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र का चौथा दिन है। वहीं सदन में कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में हंगामा देखने को मिला। विपक्ष सदन में तख्ती लेकर पहुंचा। जिसे लेकर स्पीकर डॉ रमन सिंह ने इस पर आपत्ती जताई। उन्होंने कहा कि, सदन में तख्ती लाना संसदीय नहीं है और प्रश्नकाल को बाधित ना करें। इस पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, अभी विपक्ष की भागवत नहीं सुनेंगे। वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में हंगामा जारी है।

Read More

रायपुर – राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करने जा रही हैं। आज दोपहर 2 बजे कांग्रेस के द्वारा भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर का घेराव करने जा रही हैं। बता दे की कांग्रेस आज नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का निर्णय जिसके तहत आज बीजेपी कार्यालय का घेराव किया जायेगा। प्रदर्शन में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज,नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के नेता मजूद रहेंगे।

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। श्री शांति विजय सेवा समिति द्वारा अंचल के जरूरतमंद व्यक्तियों को बैटरी संचालित इलेक्ट्रानिक प्रोस्थेटिक हाथ प्रदान किया जाएगा। इनेली फाउंडेशन के सहयोग से यह अभियान निशुल्क आयोजित होगा। इसके पीछे उन लोगों के जीवन में नई शक्ति आत्मनिर्भरता लाना है जिन्होंने किसी दुर्घटना व अन्य कारणों से अपना हाथ खो दिया है यह आधुनिक कृत्रिम हाथ निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा जिसे लगाने ओर निकालने में किसी प्रकार की सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती तथा यह हल्का, मजबूत और सभी दयनीय कार्यो के लिए उपयुक्त है। श्री शांति विजय सेवा समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बारुला में स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाने वाली मितानिनों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान मितानिनों को साड़ी एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बारुला के सरपंच सुकदेव राम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे घर-घर जाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा प्राथमिक उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनका सेवा भाव…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारूला, जिला गरियाबंद के किसानों के खेतों में लगे बोर के केबल चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव के लगभग 25 किसानों के बोर में लगे विद्युत केबल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं, जिससे कृषि कार्य प्रभावित होने की आशंका है। इस संबंध में पीड़ित किसानों द्वारा फिंगेश्वर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। ग्राम पंचायत बारूला के सरपंच सुकदेव राम साहू ने बताया कि हर वर्ष बोर के केबल चोरी की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन अब तक…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, फिंगेश्वर के छात्रों ने समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति और व मादक पदार्थों के दुष्परिणामों जैसे गंभीर मुद्दों पर एक प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. गिरिजेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओमेश ठाकुर एवं अन्य सहायक प्राध्यापक डॉ. सौरभ पद्मशाली, आदर्श कुमार एवं डॉ सरोज मिश्रा द्वारा कराया गया। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें नशे के दुष्प्रभाव व मादक पदार्थों के…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। गत शुक्रवार 12 दिसम्बर को फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत कोपरा सहकारी बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित लोहरसी धान खरीदी केन्द्र में किसानों से धान खरीदी में ज्यादा धान तौलने मामलें में जिला पंचायत सदस्य इन्द्रजीत महाड़िक के नेतृत्व में किसानों द्वारा किए गए जोरदार विरोध प्रदर्शन के मामले में जिला प्रशासन द्वारा तहसीलदार फिंगेश्वर डिम्पल धु्रव को जांच अधिकारी बनाकर मामले की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। तहसीलदार ने अपना जांच प्रतिवेदन एसडीएम राजिम विशाल महाराणा के समक्ष प्रस्तुत किया। एसडीएम विशाल महाराणा ने चर्चा में बताया कि लोहरसी का प्राधिकृत…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। समीपस्थ ग्राम चरौदा में प्रतिवर्शानुसार गुरू घासीदास जयंती समारोह निर्धारित तिथि 18 दिसंबर को ही काफी धूमधाम से मनाई जावेगी। ग्राम पंचायत चरौदा के सरपंच ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू जी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम के वरिश्ठ सुंदरलाल बंजारे के साथ साथ विशिश्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य इन्द्रजीत महाड़िक एवं सरपंच ग्राम पंचायत चरौदा हांगे। आयोजकों ने स्वजातीय बंधुआें, गणमान्य ग्रामीणों, ग्रामीणजनों एवं अंचलवासियों से गुरू घासीदास जी के 269 वें जयंती महोत्सव में भाग लेने की अपील की है।

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। समीपस्थ ग्राम कौन्दकेरा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार श्रोताओं को एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव मिला। प्रवचनकर्ता पं. भीमप्रसाद शर्मा ने भक्त प्रह्लाद और धु्रव की कथा का वर्णन किया, जिसने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। पं.शर्मा ने बताया कि भक्त प्रहलाद का जन्म असुरकुल में हुआ था। उनके पिता हिरण्यकश्यप और चाचा रिण्याक्ष भगवान विष्णु के प्रति शत्रुता का भाव रखते थे। इसके विपरीत प्रहलाद विष्णु भगवान के परम भक्त थे। इससे नाराज होकर उनके पिता ने उनकी हत्या करने की चेष्टा की, जिसे भगवान ने विफल कर हिरण्यकश्यप का वध…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रेरक स्वयंसेवी संस्था के प्रमुख राम गुलाल सिन्हा तथा समाज कल्याण विभाग गरियाबंद के उप संचालक डी.पी. ठाकुर के मार्गदर्शन में सियान सेवा सदन, ग्राम भिलाई (वृद्धाश्रम) में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष को रजत जयंती महोत्सव 2025 के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सियान जनों के पीला चावल एवं गुलाल से पारंपरिक स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात सियान जनों द्वारा लोकगीत, भजन, छत्तीसगढ़ का पारंपरिक सुवा गीत तथा राउत नाचा नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंग में रंग गया। CG BREAKING : भाजपा…

Read More