Author: milanbijapur
CG – चाकूबाजी से फिर दहला उठी राजधानी : युवकों ने एक दूसरे को सड़क पर दौड़ाकर मारा, इलाके में दहशत का माहौल
रायपुर। राजधानी रायपुर फिर चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जहां पुरानी बस्ती थाना इलाके के पहाड़ी तालाब में कुछ युवकों के बीच चाकूबाजी हुई है। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वहीं पार्षद सरिता दुबे ने मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते एक युवक ने अपने पास रखे धारदार चाकू से हमला कर दिया। तलाब परिसर और सड़क पर खून के निशान हैं। CG News : गेड़ी लोक नृत्य दल ने लाल किले पर…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधायक श्री सम्पत अग्रवाल के नेतृत्व में सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को 28 दिसम्बर को परम् पूज्य गुरुघासी दास बाबा की जयंती महोत्सव के अवसर पर महासमुन्द जिले के ग्राम साजापाली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। सदन में जोर-शोर से उठा स्कूल-कॉलेजों में लगी सैनेटरी मशीनों का मुद्दा, तीखी बहस के बाद जांच के आदेश मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद…
सदन में जोर-शोर से उठा स्कूल-कॉलेजों में लगी सैनेटरी मशीनों का मुद्दा, तीखी बहस के बाद जांच के आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन स्कूल-कॉलेजों में लगाए गए सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और डिस्पोजल के लिए लगाए गए इंसीनरेटर मशीनों का मुद्दा सदन में जोर-शोर से उठा। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने मशीनों के संचालन पर सवाल खड़े करते हुए उनकी जांच कराने की मांग की। धरमलाल कौशिक ने कहा कि कई स्कूलों में लगी मशीनें संचालित नहीं हैं और केवल कागजों में ही व्यवस्था दिखाई जा रही है। उन्होंने मंत्री से मशीनों के सत्यापन, उन्हें लगाने वाली एजेंसियों के नाम और स्थापना की तारीखों की जानकारी मांगी। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री…
CG – कोरबा में दंतैल हाथियों ने उत्पात मचाते हुए ढहाया मकान, ग्रामीणों में भारी दहशत पढ़े पूरी ख़बर
कोरबा// दंतैल हाथियों ने कोरबा जिलान्तर्गत पसान रेंज के ग्राम तवरिहा में उत्पात मचाते हुए जहां एक ग्रामीण के घर को ढहा दिया वहीं एक अन्य ग्रामीण के परिसर को छतिग्रस्त कर दिया है। हाथियों का आतंक क्षेत्र में लगातार बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार तीन दंतैल हाथी इस माह की 4 दिसंबर को मरवाही रेंज की सीमा को पार कर पहुंचे है। तब से लगातार क्षेत्र में उत्पात मचाकर ग्रामीणों तथा वन विभाग की नाक में दम कर रखें है। हाथी प्रतिदिन किसी न किसी ग्राम में प्रवेश कर या तो घर को क्षतिग्रस्त कर दे रहें…
दिल दहला देने वाला हादसा : बाइक को ठोकर मारकर खड़ी ट्रक में जा घुसी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 की हालत गंभीर…
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वाहन चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया था। उसने पहले एक मोटरसाइकिल को ठोकर माी और फिर कुछ ही दूरी पर खड़ी ट्रक में जा घुसी। इस टक्कर में कार के अंदर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान यस करण और आकाश बोरकर के रूप में हुई है। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन…
शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधायक रेणुका सिंह ने उठाया मोबाइल टावर की स्थापना का मुद्दा, सीएम से पूछे सवाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र की शुरू हो चुका है। वहीं भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल टावर की स्थापना के मुद्दे पर विधायक रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा है। भरतपुर सोनहत विधानसभा के कितने गांव में मोबाइल टावर नहीं है? Chhattisgarh Assembly : बेरोजगारी भत्ता का मामला जोर शोर से गूंजा, खुशवंत साहेब के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट उन्होंने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री टावर योजना के अंतर्गत भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में कितने गांव का चयन किया गया? क्या लक्ष्य की प्राप्ति हो गई और अगर नहीं…
Chhattisgarh Assembly : बेरोजगारी भत्ता का मामला जोर शोर से गूंजा, खुशवंत साहेब के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बेरोजगारी भत्ता का मामला जोर शोर से गूंजा। विपक्ष ने सरकार से पूछा कि यह योजना वर्तमान में चालू है कि नहीं। विभागीय मंत्री गुरु खुशवंत साहेब इसका संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। जिससे असंतुष्ट होकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया। CG : 29 दिसंबर से छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में बंद रहेगा कामकाज
नई दिल्ली/पटना। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabin) को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। नितिन नबीन लंबे समय से पार्टी और सरकार दोनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और उन्हें एक अनुभवी, जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है। नितिन नबीन बिहार की राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। युवावस्था से ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की विचारधारा से जुड़े रहे। संगठन में लगातार सक्रिय…
रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवापारा में पिता की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बेटे के बाइक खरीदने के बात को लेकर पिता नाराज था। पिता ने बाइक में तोड़फोड़ भी की थी जिसके बाद गुस्साए बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी राहुल साहू को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। https://gangaprakash.com/cg-work-will-remain-closed-in-government-offices-of-chhattisgarh-from-december-29/ शराब पीने की बुरी लत से परेशान पुलिस अधिकारी ने बताया कि, पूरा मामला गोबरा नवापारा का है। नवापारा निवासी राहुल साहू अपने पिता संतोष…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेशभर के शासकीय कर्मचारी अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 29 से 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। हड़ताल की तैयारियों के तहत छत्तीसगढ़ संचालनालयीन शासकीय कर्मचारी संघ की ओर से 13 दिसंबर को इंद्रावती भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई और पदाधिकारियों की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। ये टीमें प्रदेश के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों को आंदोलन के उद्देश्य और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देंगी। https://gangaprakash.com/cg-news-villagers-angry-over-holding-prayer-meeting-in-fields-without-permission-tense-situation-at-spot/ इन 11 प्रमुख मांगों को…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
