Author: milanbijapur
राजिम व फिंगेश्वर सीएचसी में गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी जांच, पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सुविधा शुरू
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारत शासन के विशेष अभियान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम एवं फिंगेश्वर में गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी जांच की गई। इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य की समय रहते जांच कर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्नेहलता हुमने ने बताया कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के विशेष प्रयासों से सीएचसी राजिम और फिंगेश्वर में सोनोग्राफी जांच की सुविधा प्रारंभ हो पाई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को सीएचसी राजिम,…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा अनंत सोनी को संगठन का नया प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। वे यह दायित्व आगामी 58 वें प्रदेश अधिवेशन, भिलाई में विधिवत रूप से ग्रहण करेंगे। यह अधिवेशन दिनांक 19, 20 एवं 21 दिसम्बर को सम्पन्न होगा, जिसमें प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।विदित हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रति वर्ष प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री का चयन संगठनात्मक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत किया जाता है। इसके अंतर्गत प्रत्येक जिले से नाम आमंत्रित किए जाते हैं तथा प्राप्त नामों में से सर्वसम्मति से प्रदेश नेतृत्व का…
सुशासन के दो वर्ष पूर्ण, छत्तीसगढ़ सरकार ने विकास और विश्वास की नई इबारत लिखी-बोधनराम साहू
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारते हुए वर्तमान राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं राजिम भक्तिन माता समिति के संरक्षक बोधनराम साहू ने कहा कि इन दो वर्षो में सरकार ने जनहित, पारदर्शिता और विकास को केंद्र में रखकर कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंचा है। शासन की प्राथमिकता स्पष्ट रही जनता के काम समय पर, बिना बाधा और ईमानदारी से पूरे हों। बोधनराम साहू ने कहा कि किसान हित में सरकार ने ठोस…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रदेश के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तुंहर टोकन ऐप को अब 24 घंटे खोल दिया गया है। अब मोबाईल ऐप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी। किसान दिन-रात किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे। अब किसान 13 जनवरी तक अगले 20 दिनों तक के लिए टोकन ले सकते हैं। इससे किसानों को धान विक्रय की योजना बनाने और टोकन प्राप्त करने में पर्याप्त समय मिलेगा तथा भीड़ और तकनीकी दबाव की समस्या से राहत मिलेगी। राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा…
पिछले 2 वर्ष में छत्तीसगढ़ में भाजपा को विष्णुदेव सरकार ने सेवा-संकल्प और समर्पण की नई मिसाल की कायम-मंजुलता हरित
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार के दो वर्ष पूर्ण हुए हैं, आज ही के दिन मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री के रूप में अरूण साव एवं विजय शर्मा ने शपथ ली थी, सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर भाजपा फिंगेश्वर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मंजुलता हरित ने सरकार की जमकर तारीफ की और प्रदेश में पुनः सुशासन स्थापित करने वाली सरकार बताया। इस प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए श्रीमती मंजूलता हरित ने कहा कि सुशासन सरकार के सफलतम 02 वर्ष सेवा, संकल्प और समर्पण की मिसाल हैं, इन दो वर्षो में छत्तीसगढ़…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की विश्णुदेव साय सरकार के 2 वर्श पूरा करने पर भाजपा के वरिश्ठ नेता भागवत हरित से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। इस दिन विश्णु देव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और साय सरकार का ये दो साल उपलब्धियों भरा रहा है। उन्होंने हर वर्ग के सपनों को साकार करने का काम किया। वहीं इन दो सालों में पीएम मोदी की एक एक गारंटी को पूरा करने का काम किया गया है। श्री हरित ने कहा कि, हर वर्ग के जीवन में परिवर्तन और…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। मौसम में आये अचानक परिवर्तन और कड़ाके की ठंड के कारण स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखा जा रहा है। इस वर्श देर तक मानसून सक्रिय रहने के कारण ठंड का एहसास भी विलंब से हुआ, लेकिन अब तापमान लगातार गिर रहा है जिससे आमजन की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। नगर के वार्डो, मोहल्लों और गांवों में लोग सुबह शाम अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे है। खासकर देर रात और…
CG – साथ में बैठकर शराब पी रहे थे दो दोस्त, इस बात को लेकर हो गया विवाद, एक ने दूसरे का फोड़ा सिर, फिर जो हुआ…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक ने दूसरे के सिर को पत्थर से कुचल डाला। इस घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र के सर्कुलर मार्केट 2 का है। यहां एक दोस्त ने अपने ही दोस्त पर पैसों की लेनदेन को लेकर पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ…
रायपुर । पिछले दस दिनों से बाधित चल रही विमान सेवाएं अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। मुंबई से शाम पांच बजे रायपुर आने वाली एक फ्लाइट को छोड़कर अन्य सभी शहरों से आने-जाने वाली उड़ानें अपने तय ट्रैक पर लौट चुकी हैं। शनिवार को मुंबई–रायपुर–मुंबई रूट की यह एकमात्र फ्लाइट रद्द रही, हालांकि विमानतल प्रबंधन के अनुसार रविवार से इसके भी नियमित संचालन की उम्मीद है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सबसे अधिक उड़ानों का संचालन करने वाली इंडिगो एयरलाइंस की कई फ्लाइट्स बीते दिनों विमानों की कमी के कारण प्रभावित हुई थीं। इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना…
रायगढ़। रायगढ़ जिला न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। जनवरी 2025 में ग्राम लिटाईपाली निवासी विजय जांगड़े उर्फ बिज्जू (24) ने शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर से भगा लिया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के पिता ने 27 जनवरी 2025 को कोतरा रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी सुबह साढ़े 9 बजे स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। आसपास और रिश्तेदारों में तलाश के बावजूद…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
