Author: milanbijapur
आईपीपीबी ने ग्रामवासियों से बीमा योजना का लाभ लेने की अपील की गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक गरियाबंद शाखा के खाता धारक स्वर्गीय श्रीमती रोहिणी बाई पटेल का पीएमजेजेबीवाई बीमा था। उनकी अकस्मात मृत्यु होने के बाद इनके पुत्र सदानंद पटेल द्वारा पीएमजेजेबीवाई का क्लेम 8 सितम्बर 2025 को किया गया। जिस पर शाखा प्रबंधक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 सितम्बर 2025 को क्लेम की राशि 2.00 लाख रूपये को नॉमिनी को हस्तांतरित कर दिया गया। जिससे नॉमिनी को अपने अन्य खर्चों के लिए समय से राशि मिल गई। इस पर उन्होंने आभार व्यक्त किया हैं। इस दौरान…
फिंगेश्वर होगा रेबीज-मुक्त नगर पंचायत ने शुरू किया आवारा कुत्तों का एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन अभियान
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी आवारा पशुओं के स्वास्थ्य एवं रेबीज नियंत्रण योजना के तहत फिंगेश्वर नगर पंचायत द्वारा शहरभर में फैले आवारा कुत्तों का एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन अभियान तेजी से और सफलतापूर्वक जारी है। नगर के बस स्टैंड, मुख्य बाजार, प्रमुख चौक-चौराहों, मंदिर परिसरों से लेकर स्कूल-कॉलेज तक विशेष टीम द्वारा कुत्तों को सुरक्षित पकड़कर एंटी-रेबीज वैक्सीन (।त्ट) लगाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशन में कार्य कर रही टीम ने प्रत्येक टीकाकृत कुत्ते की पहचान के लिए ईयर-नॉचिंग का विशेष निशान लगाया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी चन्दन मानकर ने बताया कि हमारा लक्ष्य फिंगेश्वर को पूरी…
फिंगेश्वर में नवनिर्वाचित जिला साहू संघ अध्यक्ष प्रवीण साहू का गजमाला से भव्य स्वागत, नगर में उत्सव जैसा माहौल
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। 5 दिसंबर को संपन्न हुए जिला साहू संघ के चुनाव में प्रवीण साहू ने कड़े मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी को केवल 3 वोटों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। निर्वाचन के बाद सोमवार को प्रवीण साहू एवं महिला उपाध्यक्ष पुष्पा साहू ने माँ मौली माता और फनीकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और इसके बाद उनका प्रथम फिंगेश्वर नगर आगमन हुआ। नगर में पहुंचते ही साहू समाज के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद सामाजिक बंधुओं ने गजमाला पहनाकर भव्य और गरिमामय स्वागत किया। पुराना बस स्टैंड उत्साह, जयघोष और सामाजिक एकता…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। रबी फसल हेतु अंचल के किसी भी बांधो से पानी नहीं देने की घोशणा जल संसाधन विभाग द्वारा कर दिए जाने से अंचल के गांवों के मजदूर किसान एवं रोज खाने कमाने वाले परिवार के समक्ष रोजगार का संकट उत्पन्न हो रहा है। नहर नालियों में काम करवाने के नाम पर जल संसाधन विभाग ने रबी हेतु पानी नहीं देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय का सीधा असर क्षेत्र के लोगों में काम के अभाव के रूप में सामने आ रहा है। क्षेत्र में तेज गति से धान कटाई, मिसाई व विक्रय का काम चल रहा…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुखचंद बेसरा एवं पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल के प्रथम फिंगेश्वर आगमन पर स्वागत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि फिंगेश्वर की सक्रिय कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू हाल ही में जिला साहू समाज की उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई है। इस अवसर पर सुखचंद बेसरा और अमितेश शुक्ल ने पुष्पा साहू को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई दी। जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने शुभकामना देते हुए कहा पुष्पा साहू हमेशा से समाज और संगठन…
गांव बनई में पारंपरिक ठाकुर देव पूजा सम्पन्न, नई फसल चढ़ाकर ग्रामीणों ने की समृद्धि की कामना
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। परंपरागत रूप से मनाया जाने वाला गांव बनई का पर्व आज ग्राम बारूला मे ठाकुर देव की पूजा कर धूमधाम से सम्पन्न हुआ। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में इस दिन नई कटाई की फसल सबसे पहले गांव के ठाकुर देव को चढ़ाई जाती है। यह मान्यता है कि देवता की कृपा से ही गांव में सुख-समृद्धि, वर्षा और अच्छी फसल का आशीर्वाद मिलता है। इसी परंपरा को निभाते हुए ग्रामीणों ने मिलकर नवकटही धान लेकर ठाकुर देव के स्थान पर पूजा-अर्चना की।इस दिन पूरे गांव का सामान्य कामकाज पूरी तरह बंद रहता है। खेत-खार, बाजार, मजदूरीकृसभी गतिविधियाँ रोक…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद में सर्दी ने इस बार अचानक और तीखा असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह की घनी धुंध, दिनभर सर्द हवाएं और शाम ढलते ही कंपकंपी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने गरियाबंद सहित आसपास के जिलों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। गरियाबंद में 12 डिग्री तक गिरा पारा गरियाबंद जिले में इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ठंड का असर इतना बढ़ गया है कि ग्रामीण इलाकों में लोग सुबह-सुबह अलाव जलाकर ठंड से…
देशभर में इंडिगो एयरलाइंस द्वारा चार दिनों के भीतर 3450 से अधिक उड़ानों के अचानक रद्द किए जाने के खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने कड़ा रुख अपनाते हुए एयरलाइन प्रबंधन को विधिक नोटिस जारी किया है। इंडिगो एयरलाइन पर ₹9000 करोड़ (1 बिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाने’ और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने हेतु कड़े नए कानून बनाने की मांग की गई है। यात्रियों के अधिकारों का उल्लंघन सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने यह नोटिस इंडिगो एयरलाइंस के प्रबंध निदेशक / मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजते हुए कहा है कि यह कदम न केवल यात्रियों के अधिकारों…
रायपुर। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में छत्तीसगढ़ की शिल्पकार श्रीमती हीराबाई झरेका बघेल को आज धातुकला में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया।
रायपुर–राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसग? राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष श्री केदारनाथ गुप्ता ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने रायपुर में 18 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले स्वदेशी मेेले के लिए बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आमंत्रित किया। इस अवसर पर मेला आयोजन समिति श्री विनय शर्मा, श्री अमर बंसल, श्री अमरजीत सिंह, श्री जसप्रीत सलूजा, श्री सुब्रत चाकी, सुश्री सीमा शर्मा, सुश्री मनीषा सिंह उपस्थित थी।
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
