Author: milanbijapur

राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में एक पत्नी ने अपनी पति को जिंदा जलाकर मार डाला। बताया जा रहा है 8 दिसंबर की रात पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और दरवाजा बंद कर भाग गई। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। आग में गंभीर रूप से झुलसे पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 70% तक जल गया था। जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी को 22 साल हो गए थे, मनमुटाव के कारण वे अलग रहते थे। पुलिस ने आरोपी पत्नी…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) के रायपुर मंडल ने निपनिया–भाटापारा ट्रिपल लाइन सेक्शन पर 15 किमी नई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम को सफलतापूर्वक कमीशन कर दिया है। इस सिस्टम से ट्रेनों की स्पीड, सुरक्षा और लाइन कैपेसिटी बढ़ेगी इसके साथ ही मालगाड़ियों का मूवमेंट तेज होग ऑटोमैटिक सिग्नलिंग लागू होने से इस ट्रिपल लाइन सेक्शन पर ट्रेनें कम अंतराल पर चल सकेंगी। इससे हेडवे घटेगा और कुल थ्रूपुट यानी सेक्शन की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। काम को तीनों लाइनों में से एक-एक लाइन का डिसकनेक्शन ब्लॉक लेकर किया गया, जिससे यात्री सेवाओं पर असर बेहद कम पड़ा। क्या-क्या बदला: 1. सिग्नलिंग…

Read More

Panchang, 9 दिसंबर 2025 का पंचांग: 9 दिसंबर, मंगलवार, शक संवत 18, मार्गशीर्ष, (सौर)1947, पंजाब पंचांग: 24, मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 2082 इस्लाम: 17, जमादि-उल्सानी, 1447, विक्रमी संवत्: पौष कृष्ण पञ्चमी 02:28 पी एम तक, पश्चात षष्ठी तिथि, अश्लेशा नक्षत्र 02:22 ए एम, दिसम्बर 10 तक, इन्द्र योग 02:33 पी एम तक। तैतिल करण 02:28 पी एम तक। सूर्य दक्षिणायन। हेमंत ऋतु। दोपहर 02:49 बजे से राहुकालम् शुरू। सूर्योदय: 07:02 ए एम सूर्यास्त: 05:25 पी एम चन्द्रोदय: 10:10 पी एम चन्द्रास्त: 11:05 ए एम जानें मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त 05:13 ए एम से 06:08 ए एम प्रातः सन्ध्या…

Read More

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 9 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल- मेष राशि- स्वास्थ्य बिलकुल सुधार चुका है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। घर में कुछ सुविधा संपन्नता की तरफ जो चीजें ले जाएं ऐसी सामग्री की खरीदारी होगी। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी लेकिन कुछ कलाकारी सृष्टि का भी सृजन हो रहा है बच के पार करें। कलह से बचें।…

Read More

टीकाकरण, डी-वॉर्मिंग, नसबंदी और गोद लेने तक की पूरी प्लानिंग तैयार छुरा (गंगा प्रकाश)। नगर की गलियों में डर बन चुके आवारा कुत्तों पर अब नगर पंचायत ने पूरी ताकत से लगाम कस दी है। कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं और आमजन की सुरक्षा को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर नगर पंचायत छुरा ने ‘डॉग हेल्थ मिशन’ शुरू कर दिया है। इस विशेष अभियान के तहत अब आवारा कुत्तों को पकड़कर टीका लगाया जा रहा है, डी-वॉर्मिंग किया जा रहा है और चरणबद्ध तरीके से नसबंदी भी होगी। यह पूरी कार्रवाई नगर पंचायत की टीम और पशु…

Read More

दल्ली राजहरा नगर पालिका के रजत जयंती वर्ष में प्रथम जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान छुरा(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा (जिला बालोद) के गठन की रजत जयंती के अवसर पर नगर के समाजसेवियों द्वारा नगरपालिका के प्रथम अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनसेविका, समाजसेवी, साहित्यकार एवं लेखिका श्रीमती शिरोमणी माथुर रहीं। समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका की प्रथम अध्यक्ष पूरोबी वर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में बिहारी लाल ठाकुर (प्रथम उपाध्यक्ष), के.डी. चंद्राकर (तत्कालीन सीएमओ, सेवानिवृत्त), दिनेश सिंह…

Read More

बीआरसी के मनमाने आदेश से शिक्षकों में रोष, ब्लाक मुख्यालय छोड़ गांव में कराया जा रहा प्रशिक्षण छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के छुरा विकास खण्ड में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। खण्ड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) समग्र शिक्षा छुरा द्वारा जारी किए गए एक प्रशिक्षण आदेश ने विभाग की लापरवाही, असंवेदनशीलता और प्रशासनिक अव्यवस्था को उजागर कर दिया है। स्थिति यह है कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए न केवल वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों को बुलाया गया है, बल्कि एक स्वर्गवासी शिक्षक, बस्तर में पदस्थ शिक्षिका, मेडिकल अवकाश पर चल रहे…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा एवं ग्राम पंचायत खंमढोड़गी के संयुक्त तत्वावधान में कुरूमार्री पहाड़ क्षेत्र में दो दिवसीय ‘औषधीय पौधों की खोज यात्रा एवं संरक्षण–संवर्धन कार्यशाला’ का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यशाला के दौरान उत्तर बस्तर कांकेर के कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने गरियाबंद के शासकीय रामबिशाल पाण्डेय सेजेस राजिम की रसायन व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए विद्यार्थियों, शिक्षकों, वनस्पति विज्ञान विशेषज्ञों एवं स्थानीय वैधराजों ने पहाड़ी वन क्षेत्र में भ्रमण कर सैकड़ों औषधीय वनस्पतियों की पहचान की। साथ ही उनके वैज्ञानिक संरक्षण,…

Read More

भव्य शोभायात्रा निकली, नगर हुआ शिवमय गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य समापन रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में हुआ। अंतिम दिन कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंडाल ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण के पश्चात संत से आशीर्वचन प्राप्त किया। कथावाचक संत इंद्रदेव सरस्वती जी महाराज ने अंतिम दिवस भगवान शिव के दिव्य स्वरूप, भक्ति के महत्व एवं मानव जीवन में धर्म की आवश्यकता पर प्रेरक प्रवचन दिए। कथा के दौरान भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चारण और आरती में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी फिंगेश्वर में अध्ययनरत 52 छात्राओं को जो 9 वीं कक्षा में पढ़ रही है, सरस्वती सायकल योजना अन्तर्गत छ.ग. शासन की तरफ से निशुल्क सायकल का वितरण समारोह पूर्वक किया गया। इस अवसर पर छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रही श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव ने कहा कि सायकल मिलने से अब छात्राओं को स्कूल आने में काफी सुविधा होगी। समय पर स्कूल आ सकेंगी, समय के साथ साथ पैदल आने जाने में हो रही दिक्कतों एवं बेवजह के श्रम से भी राहत होगी। श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि योजना न…

Read More