Author: milanbijapur
पर्यटन मंत्री अग्रवाल क्रेडा के अध्यक्ष सवन्नी की सुपुत्री व भाजपा नेता शर्मा के सुपुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दो महत्वपूर्ण विवाह समारोहों में भाग लेकर नवविवाहित जोड़ों को भावपूर्ण आशीर्वाद प्रदान किया। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी की सुपुत्री के विवाह समारोह में मंत्री अग्रवाल विशिष्ट अतिथि बने। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह पवित्र बंधन प्रेम, समर्पण और आपसी समझ पर टिका हो, जिससे आपका दांपत्य जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो। इस अवसर पर. मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, विधायक सुशांत शुक्ला, श्रीमती शकुंतला सिंह एवं विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित होकर खुशियों…
रायपुर। एम.सी.पी.सी. नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के योजना अनुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर में रविवार को जिला न्यायालय रायपुर में 40 घण्टे मध्यस्थता कार्यक्रम (हाईब्रिड मोड) एक दिवसीय भौतिक रोल प्ले के प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें मिडियेशन प्रशिक्षक / वरिष्ठ प्रशिक्षक श्रीमती नीना खरे भोपाल मध्यप्रदेश से प्रशिक्षण देने उपस्थित हुई। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीमान रामकुमार तिवारी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धमतरी, श्रीमती सुषमा सावंत, प्रमुख सचिव, छ0ग0 शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग रायपुर, श्रीमान बलराम प्रसाद वर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर सहित विभिन्न जिलों से…
नई दिल्ली। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। कई इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के ऊंचे हिस्सों में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी ने उत्तर भारत की सर्दी और बढ़ा दी है। मौसम विभाग का कहना है कि कई स्थानों पर तापमान शून्य या उससे नीचे पहुंच गया है। चक्रवात ‘दितवाह’ का प्रभाव दक्षिण भारत तक सीमित है, जहां कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत पर इसका…
जिला कोण्डागांव पुलिस की कार्यवाही।प्रार्थी सौतेला भाई ही निकला आरोपी।भाई-बहन के रिश्ता को शर्मसार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
जिला कोण्डागांव पुलिस की कार्यवाही। प्रार्थी सौतेला भाई ही निकला आरोपी। भाई-बहन के रिश्ता को शर्मसार करने वाला आरोपी गिरफ्तार।♦ मामलें का संक्षिप्त विवरण है कि प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहन पीडिता का 08-09 माह पूर्व किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बलात्कार किया गया था। जिससे वह गर्भवती हो गई थी। जिस पर पीडिता 06.11.2025 को एक नवजात शिशु को जन्म दी थी। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में अपराध कमांक 45/25 धारा 64,351 (3) भान्या०सं० पंजीबद्ध कर विवेचना ने लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज…
Aaj Ka Rashifal 1 December 2025 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
Aaj ka Rashifal 1 December 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध तुला राशि में। सूर्य, शुक्र, मंगल वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि और चंद्रमा मीन राशि में बने हुए हैं। मेष राशि- सर दर्द, नेत्र की पीड़ा, खर्च की अधिकता, अनाब-सनाब खर्चें, अज्ञात भय, मानसिक परेशानी इत्यादि बने रहेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। स्वास्थ्य भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा। वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कष्टप्रद होगी। मानसिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। भ्रामक समाचार की प्राप्ति। प्रेम, संतान की स्थिति भी…
Aaj Ka Panchang 1 December 2025: साल की आखिरी एकादशी आज, जानें पूजा का सही मुहूर्त, पढ़ें 1 दिसंबर का संपूर्ण पंचांग
Aaj Ka Panchang 1 December 2025 (आज का पंचांग 1 दिसंबर 2025): मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ सोमवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहने वाली है। इसके साथ ही रेवती नक्षत्र के साथ व्यतिपात योग का निर्माण होगा। इसके अलावा आज मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। साथ ही, आज गीता जयंती भी है। आइए जानते है आज का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय से लेकर पूरा पंचांग… आज की तिथि- 1 दिसंबर 2025, सोमवार पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आज शाम 7 बजकर…
कड़ाके की ठंड से ठिठुरा गरियाबंद, अलाव बने जनजीवन का सहारा तापमान में तेज गिरावट से बढ़ी ठिठुरन, चौक–चौराहों पर जुट रही भीड़, नगर में अलाव की व्यवस्था नाकाफी
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और रात के समय ठिठुरन इतनी बढ़ जा रही है कि आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। नगर के चौक–चौराहों, बस स्टैंड, बाजार, अस्पताल परिसर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह–जगह अलाव जलते नजर आ रहे हैं। सुबह तड़के और देर रात काम पर निकलने वाले मजदूर, रिक्शा चालक, ऑटो चालक, ठेले–खोमचे वाले…
अगहन पूर्णिमा पर लगेगा भव्य मेला, बाबाकुपी देवधाम में 4 दिवसीय मानस महायज्ञ का आयोजन आज से
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ देवधाम बाबाकुपी में आज 1 दिसम्बर से 4 दिवसीय श्री रामचरित मानस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। विश्व शांति एवं अध्यात्मिक चेतना के उद्देश्य से यज्ञकर्ता महामंडलेश्वर महंत संत श्री सिया गोवर्धन शरण व्यास महाराज द्वारा 4 दिसंबर को यज्ञ की पूर्णाहूति होगी। कार्यक्रम में अगहन पूर्णिमा 4 दिसंबर को अंचल का भव्य एवं बहुप्रतीक्षीत मेला भी लगेगा। जिसमें अंचल के हजारों ग्रामीण श्रद्धालुगण भाग लेंगे। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि, जिला पंचायत के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप अध्यक्षता के साथ साथ श्रीमती इन्द्राणी नेहरू साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, श्रीमती नंदनी ओंकार…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड की हायर सेकेण्डरी स्कूल सेंदर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा गरियाबंद के अध्यक्ष एवं कलेक्टर भगवान सिंह उइके के मार्गदर्शन एवं आदेशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत धीर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सचिव रेडक्रॉस जिला शाखा गंस्यिबंद डॉ. यूएस नवरत्न के निर्देशन में जिला संगठक एवं राज्य प्रतिनिधि रोमन साहू के नेतृत्व में जिला स्तरीय प्रथम जूनियर रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन फिंगेश्वर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंदर में किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के अवसर पर डीएचओ डॉक्टर लक्ष्मीकांत जांगड़े के नेतृत्व में डॉ. प्रकाश साहू…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। धान खरीदी के संबंध में किसानों के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान शासन द्वारा एग्रीस्टेक पोर्टल में किया गया है। जिसके तहत एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत एक से अधिक खसरे वाले ऐसे किसान जिनके सभी खसरों में से कुछ खसरे पोर्टल में उनके एग्रीस्टेक आईडी में प्रदर्शित नहीं हो रहे है या लिंक होना शेश रह गए हैं, ऐसे खसरों की पहचान कर समितिवार सूची बनाई गई है, तथा उसे समितियों के बाहर चस्पा किया गया है। किसानों से आग्रह किया जाता है कि वे समितियों में जाकर अपने छुटे हुए खसरों का मिलान कर उसे पोर्टल में…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
