Author: milanbijapur
कड़ाके की ठंड से ठिठुरा गरियाबंद, अलाव बने जनजीवन का सहारा तापमान में तेज गिरावट से बढ़ी ठिठुरन, चौक–चौराहों पर जुट रही भीड़, नगर में अलाव की व्यवस्था नाकाफी
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और रात के समय ठिठुरन इतनी बढ़ जा रही है कि आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। नगर के चौक–चौराहों, बस स्टैंड, बाजार, अस्पताल परिसर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह–जगह अलाव जलते नजर आ रहे हैं। सुबह तड़के और देर रात काम पर निकलने वाले मजदूर, रिक्शा चालक, ऑटो चालक, ठेले–खोमचे वाले…
अगहन पूर्णिमा पर लगेगा भव्य मेला, बाबाकुपी देवधाम में 4 दिवसीय मानस महायज्ञ का आयोजन आज से
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ देवधाम बाबाकुपी में आज 1 दिसम्बर से 4 दिवसीय श्री रामचरित मानस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। विश्व शांति एवं अध्यात्मिक चेतना के उद्देश्य से यज्ञकर्ता महामंडलेश्वर महंत संत श्री सिया गोवर्धन शरण व्यास महाराज द्वारा 4 दिसंबर को यज्ञ की पूर्णाहूति होगी। कार्यक्रम में अगहन पूर्णिमा 4 दिसंबर को अंचल का भव्य एवं बहुप्रतीक्षीत मेला भी लगेगा। जिसमें अंचल के हजारों ग्रामीण श्रद्धालुगण भाग लेंगे। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि, जिला पंचायत के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप अध्यक्षता के साथ साथ श्रीमती इन्द्राणी नेहरू साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, श्रीमती नंदनी ओंकार…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड की हायर सेकेण्डरी स्कूल सेंदर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा गरियाबंद के अध्यक्ष एवं कलेक्टर भगवान सिंह उइके के मार्गदर्शन एवं आदेशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत धीर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व सचिव रेडक्रॉस जिला शाखा गंस्यिबंद डॉ. यूएस नवरत्न के निर्देशन में जिला संगठक एवं राज्य प्रतिनिधि रोमन साहू के नेतृत्व में जिला स्तरीय प्रथम जूनियर रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन फिंगेश्वर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंदर में किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के अवसर पर डीएचओ डॉक्टर लक्ष्मीकांत जांगड़े के नेतृत्व में डॉ. प्रकाश साहू…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। धान खरीदी के संबंध में किसानों के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान शासन द्वारा एग्रीस्टेक पोर्टल में किया गया है। जिसके तहत एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत एक से अधिक खसरे वाले ऐसे किसान जिनके सभी खसरों में से कुछ खसरे पोर्टल में उनके एग्रीस्टेक आईडी में प्रदर्शित नहीं हो रहे है या लिंक होना शेश रह गए हैं, ऐसे खसरों की पहचान कर समितिवार सूची बनाई गई है, तथा उसे समितियों के बाहर चस्पा किया गया है। किसानों से आग्रह किया जाता है कि वे समितियों में जाकर अपने छुटे हुए खसरों का मिलान कर उसे पोर्टल में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द ही विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहा है-अशोक राजपूत
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारतीय अर्थव्यवस्था की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.2 प्रतिशत होने पर छ.ग. चेम्बर आफ कामर्स एंड इण्ड्रस्टीज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक फिंगेश्वर के अशोक राजपूत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत के लिए यह गौरव करने का विशय है। पूरे विश्व में अस्थिरता के हालात है लम्बे समय से रूस, यूक्रेन युद्ध चल रहा है, पाकिस्तान, अफगनिस्तान के बीच तनाव के नेपाल बांग्लादेश में तख्ता पलट हुआ है, अमेरिका, चीन के बीच भी तनाव बना हुआ है ऐसे में इन सभी नकारात्मक प्रभावों से जादुई रूप से भारत…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत फिंगेश्वर विकासखंड में खरीफ विपणन वर्श 2025-26 में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन तथा रबी विपणन वर्श 2026-27 में चना, मसूर एवं सरसों फसल का उत्पादन प्राईस सपोर्ट स्कीम के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन एक जनवरी से किया जाना है। कृशि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि योजना में लाभ प्राप्त करने के इच्छुक कृशकों को एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराया जाना अनिवार्य है। पंजीकृत कृशकों का फसलवार उपार्जन अवधि उड़द, मूंग, मूंगफली एवं सोयाबीन फसल 01 दिसम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तथा अरहर…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में हर साल 23 नवंबर को मितानीन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी अवसर पर यह कार्यक्रम जामगांव में आयोजित किया गया, मितानिन, जिन्हें छत्तीसगढ़ में आशा कार्यकर्ता के नाम से भी जाना जाता है, ग्रामीण क्षेत्रो में स्वास्थ्य सेवाआें की रीढ़ हैं। वे हर घर तक स्वास्थ्य योजनाओं को पहुंचाने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य करती है, प्रत्येक गांव में जनसंख्या के अनुसार मितानिनों की नियुक्ति की जाती है, जो प्राथमिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान करती हैं। सरपंच रेणुका हीरू डहरे ने कहा कि…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड में बढ़ती ठंड ओर शीतलहर के गंभीर स्वास्थ्य प्रभावों को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। शीत लहर के कारण हाइपोथर्मिया और फ्रास्टबाइट जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती है। सभी नागरिकों से निर्देशों का गंभीरता से पालन कर स्वयं को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने की अपील की गई है। सामुदायिक केन्द्र फिंगेश्वर के डा. वीरेन्द्र हिरौंदिया ने बताया की शीत लहर ऐसी स्थिति है जिसमें हवा का तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। षष्टम जिला स्तरीय स्काउटस एवं गाइड्स प्रशिक्षण शिविर रैली का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौदकेरा में 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित है. भारत स्काउटस गाइडस जिला गरियाबंद के जिला सचिव रोमन लाल साहू ने बताया कि इस अवसर पर 2 दिसंबर को ग्रेट कैम्प फायर विशाल शिविर ज्वाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेंद्र यादव जी मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन होंगे. अध्यक्षता रोहित साहू विधायक राजिम विधानसभा क्षेत्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में इंद्रजीत सिंह खालसा राज्य मुख्य आयुक्त छत्तीसगढ़ संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक राजिम ओम प्रकाश चौधरी पूर्व अध्यक्ष भूमि विकास…
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के आगमन की तैयारी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्काउटर गाइडर की आवश्यक बैठक ली
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारत स्काउटस एवं गाइड्स जिला गरियाबंद के तत्वाधान में जिला स्तरीय स्काउट गाइड रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौदकेरा (फिंगेश्वर) में आयोजित है. इस बैठक में प्रमुख रूप से शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी का आगमन होना है इस संदर्भ में जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर द्वारा गरियाबंद स्काउट के जिला सचिव, डी ओ सी, स्काउटर, गाइडर की आवश्यक बैठक लेकर कार्यक्रम की विधिवत सफल संचालन हेतु कार्य विभाजन की जानकारी व ड्यूटी के साथ जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि जिन शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
