Author: milanbijapur
CG- भारत निर्वाचन आयोग ने बढ़ाई एसआईआर की समय-सीमा: छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर हुआ लागू
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एसआईआर समय-सीमा को बढ़ा दिया है। आयोग ने नया शेड्यूल जारी करते हुये समय सीमा को 7 दिनों तक बढ़ा दिया है। अब यह प्रक्रिया 11 दिसंबर तक चलेगी। वहीं, आयोग ने पूर्व आदेश को निरस्त कर नया शेड्यूल जारी किया है। पूरी प्रक्रिया अब संशोधित तारीखों के आधार पर ही होगी। जिन राज्यों में एसआईआर जारी हैं उनमें छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्यप्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल है। बता दे कि इससे पहले एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम…
CG – शादी समारोह में खूनी संघर्ष: पांच युवकों ने चाचा-भतीजे पर किया वार, चाचा की मौत, भतीजा अस्पताल में भर्ती…..
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पांच युवकों ने मिलकर चाचा-भतीजे पर चाकू से हमला (Chaku Markar Hatya) कर दिया। इस हमले में चाचा की मौत हो गई और भतीजा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप यह पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। यहां शादी समारोह में हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। दरअसल नाचते-नाचते जरा सा हाथ क्या लग गया इतने में पांच…
mass marriage ceremony : सामूहिक विवाह में अक्सर निर्धन और मध्यम वर्ग के युवक-युवतियों का विवाह ही संपन्न होता रहा है। लेकिन, देशभर में एक उदाहरण पेश करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने बेटे अभिमन्यु की शादी सामूहिक विवाह में रचाई। महाकाल की नगरी उज्जैन में हुए सामूहिक विवाह समारोह में अनेक साधु, संत और प्रसिद्ध कथावाचक शामिल हुए और सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री के पुत्र अभिमन्यु और बहू इशिता सांवराखेडी का विवाह उन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गया है, जो युवा विवाह में लाखों-करोड़ो रुपये फिजूलखर्च करते हैं। 22 दूल्हों की निकली बरात सामूहिक विवाह में…
CG : गिनती गिनने में छात्र ने की गलती, तो प्रधान पाठक ने जमकर पीटा, DEO ने किया निलंबित
बलरामपुर। मासूम छात्र की पिटाई करने के मामले में प्रधान पाठक उदय कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है।बता दें कि मामला रामचंद्रपुर ब्लॉक के पलगी प्राथमिक शाला जावाखाड़ी का है, यहां कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले छात्र ने गिनती गिनने में गलती की थी, जिसपर प्रधान पाठक उदय कुमार यादव ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। वही अब प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है।
DGP-IG कॉन्फ्रेंस का तीसरा दिन आज, पहले सत्र की बैठक शुरू, इन मुद्दों पर हो रही चर्चा
रायपुर। DGP-IG कॉन्फ्रेंस का आज आखिरी दिन है। इसी के साथ ही पहले सत्र की बैठक शुरू हो चुकी है। जिसमें पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर चर्चा हो रही है। वहीं दूसरे सत्र में देश के जियो-पॉलिटिकल मुद्दों पर चर्चा होगी और विदेशी हस्तक्षेप को लेकर रणनीति बनाए जाने की बात कही जा रही है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सामने खुफिया विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रेजेंटेशन दिए जा रहे हैं। पुलिसिंग में AI के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है, जैसे भीड़ नियंत्रण और संदिग्ध की पहचान के लिए फेशियल…
पीएम मोदी करेंगे छत्तीसगढ़ के छात्रों से खास मुलाकात, परीक्षा को लेकर देंगे जरूरी टिप्स
रायपुर। आज डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस का अंतिम दिन है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉन्फ्रेंस समापन के बाद सीधे M1 बंगले रवाना होंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्र-छात्राओं से बातचीत करेंगे। यह संवाद पीएम मोदी के रायपुर स्थित M1 आवास में आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और सीबीएसई के 22 छात्रों से बात करेंगे और आगामी दिनों में आयोजित परीक्षा को लेकर छात्रों को जरूरी टिप्स देंगे। इस दौरान छात्र पीएम से सीधे सवाल भी पूछ सकेंगे और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिलेगा। बता दें कि, इन छात्रों में से 10…
Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में पारा लुढ़का, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से बारिश के संकेत
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि दक्षिणी जिलों में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं। इस बीच रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित कई क्षेत्रों में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर गया है। सरगुजा संभाग में शीतलहर का प्रभाव जारी है। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी लगभग 100 मीटर तक सीमित हो गई है। हालात ऐसे हैं कि वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर सफर…
संसद का शीतकालीन सत्र कल से…आज सर्वदलीय बैठक में तय होगी रणनीति…इन मुद्दों पर हंगामे के आसार
दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र सर्वदलीय बैठक आज रविवार को बुलाई गई है, जिसमें केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर नेताओं से बातचीत करेंगे। यह बैठक सोमवार (1 दिसंबर) से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र से ठीक एक दिन पहले आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य दोनों सदनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करना है। रिजिजू ने सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्ष से सहयोग की अपील की है। बैठक सुबह 11 बजे संसद भवन में आयोजित होनी है और इसमें सत्र के दौरान संभावित मुद्दों, विधेयकों और संसद की कार्यवाही को लेकर व्यापक चर्चा होने…
PM मोदी आज देश से क्या कहेंगे? ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर टिकी निगाहें…जानें किन अहम बातों पर रहेगा फोकस
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में देश को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम रविवार सुबह 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन नेटवर्क पर लाइव प्रसारित होगा। जो लोग डिजिटल माध्यम से सुनना चाहते हैं, उनके लिए यह एपिसोड एयर न्यूज वेबसाइट, न्यूज़ऑनएयर ऐप, और पीएमओ, AIR न्यूज़ तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। आकाशवाणी पर हिंदी प्रसारण के बाद क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण होगा। ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री मोदी का वह प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से वे देश और विदेश में बसे…
CG : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई — स्वच्छता सामग्री खरीदी घोटाले में तीन BEO निलंबित
सक्ती। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वच्छता सामग्री खरीदी घोटाले में कड़ी कार्रवाई करते हुए डभरा, जैजैपुर और मालखरौदा के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच में नियमों का उल्लंघन, बिना गुणवत्ता परीक्षण सामग्री की खरीदी और गंभीर लापरवाही सामने आई। शासन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सिविल सेवा नियमों के तहत इन तीनों अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में सभी अधिकारी जिला शिक्षा कार्यालय सक्ती में संलग्न रहेंगे।
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
