Author: milanbijapur

बस्तर। नक्सली माड़वी हिड़मा की मौत के बाद से ही नक्सलवाद अब कमजोर हो चुका है। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों में एक डर का माहौल बन गया है। एनकाउंटर के खौफ से अब तक सैकड़ों नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। वहीं इस बीच MMC जोन के प्रवक्ता अनंत ने प्रेस नोट जारी किया है। नक्सलियों ने 1 जनवरी 2026 से हथियारबंद संघर्ष छोड़ने का निर्णय लिया है। जिसमें उसने सभी नक्सली साथियों से अपील की है कि, वे एक-एक कर समर्पण न करें बल्कि सब एक साथ जाएंगे। जिसमें उन्होंने कहा कि, वे 1 जनवरी तक हथियार डालेंगे।…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नगर सैनिक गोपीराम मिरी पर धोखाधड़ी कर तीन लड़कियों से शादी कर उनके जिंदगी से खिलवाड़ करने का आरोप लगा है। आरोपी की तीसरी पत्नी सुशीला मिरी ने कुछ सबूतों के साथ पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, गोपीराम मिरी की तीसरी पत्नी सुशीला ने बताया कि, एक समाजिक सम्मेलन में गोपी मिरी अपने आप को कुंवारा बता कर 2023 में उससे शादी की थी। लेकिन कुछ दिनों बाद सुशीला को बता चला की उसकी पहले ही दो शादी हो चुकी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के भीतर रात का तापमान 1°C से 3°C तक गिरने की संभावना जताई है। तापमान में गिरावट होने के चलते ठंड में बढ़ोतरी होगी। वहीं, अंबिकापुर, सरगुजा, कोरिया और जशपुर में शीत लहर की स्थिति बन सकती है। राजधानी रायपुर में भी तापमान गिरने लगा है और ठंड का असर अब महसूस होने लगा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरने वाला है। रात और सुबह के समय ठंड और ज्यादा…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबे इंतजार और कोर्ट के आदेशों के बाद शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने 1478 व्याख्याताओं और प्रधान पाठकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया है। इस प्रक्रिया में 1284 शिक्षकों की पोस्टिंग राज्यस्तरीय ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से 21 से 24 नवंबर 2025 के बीच पूरी की गई। कोर्ट में लंबित मामले के कारण छह महीने की देरी हुई। रिक्त पदों की सूची जल्द जारी की जाएगी। 1284 शिक्षकों को मिली प्राचार्य पद की पोस्टिंग छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने आखिरकार वह आदेश जारी कर दिया जिसका शिक्षकों को लंबे समय…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने नितिन नवीन का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक किरण देव एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह उपस्थित थे।

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। महफूज खान नाम के बदमाश ने मेडिकल स्टोर में घुसकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने बेरहमी से युवक पर कई वार किये। जब युवक खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया, तो आरोपी स्टोर के कर्मचारियों को धमकी देते हुये वहां से भाग निकला। हालांकि इसकी शिकायत मिलते ही राजनांदगांव पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महफूज खान की तलाश कर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नीचे देखें वीडियो… दरअसल, घटना 26 नवम्बर…

Read More

बिलासपुर। शहर को शिक्षा का नया हब बनाने के लिए दयालबंद में नालंदा परिसर और एजुकेशन सिटी का खाका तैयार कर लिया गया है। यह मध्य भारत की सबसे बड़ी एजुकेशन सिटी होगी। लगभग 13 एकड़ क्षेत्र में करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही इस परियोजना के पहले चरण के लिए 27 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है। नगर निगम और स्मार्ट सिटी मिशन की संयुक्त पहल मानी जा रही योजना को सरकार की प्राथमिक परियोजनाओं में शामिल किया गया है। एजुकेशन सिटी के केंद्र में नालंदा परिसर होगा, जहां तीन बहुमंजिला भवनों…

Read More

रायपुर। रियल एस्टेट प्रोजेक्टों की रहवासी सोसायटियों द्वारा गलत अधिनियम के तहत पंजीयन कराने और उसके विपरीत जाकर कॉलोनी का रख-रखाव व शुल्क वसूली करने के मामलों पर राज्य सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कारण रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएं, छत्तीसगढ़ ने रायपुर की आनंद विहार रेसिडेंट्स विकास सोसायटी का पंजीयन रद्द कर दिया है तथा ऐसी ही गलत श्रेणी में पंजीकृत 360 रहवासी सोसायटियों को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई इसलिए की गई है कि ये सोसायटियां उस अधिनियम में पंजीकृत हैं, जिसमें कॉलोनियों के दैनिक रख-रखाव शुल्क लेने का प्रावधान ही नहीं हैं, जबकि वे नियमित…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज 28 नवंबर से DGP-IGP कांफ्रेंस की शुरूआत हो रही है। इस कार्यक्रम शामिल होने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच गए हैं। वही आज शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे और तीन दिन तक रायपुर में ही रहेंगे। प्रधानमंत्री नए स्पीकर हाउस एम-1 रहेंगे, जबकि अमित शाह वित्त मंत्री आवास एम-11 में रहेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी आज शुक्रवार की शाम 7 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहाँ से सीधे नवा रायपुर स्थित स्पीकर हाउस के लिए रवाना होंगे। पीएम डीजीपी- आईजीपी कांफ्रेंस के समापन सत्र में भी शामिल…

Read More

Ind vs SA Tickets : टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच तीन दिसंबर को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा है। ये मुकाबला 3 दिसंबर की दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन टिकट बुकिंग की साइट 28 नवंबर को शाम 5 बजे से खोल दी जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने टिकटजिनी डॉट इन को जिम्मेदारी दी है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें 1 दिसंबर से रायपुर पहुंचना शुरू करेंगी। 2 दिसंबर को दोनों टीमें शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट…

Read More