Author: milanbijapur
29 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 23 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज रात 11 बजकर 7 मिनट पर बुध तुला राशि में मार्गी होंगे। आज नवमी तिथि, हर्षण योग और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का खास संयोग बन रहा है। देर रात बुध के मार्गी होते ही नौकरी, कारोबार, शिक्षा, स्वास्थ्य और निजी जीवन पर इसका असर दिखेगा। जानिए सभी…
ज्ञान विज्ञान विद्या मंदिर में वार्षिक खेल उत्सव 2025 का भव्य आगाज, परेड और खेलों ने जीता सबका मन
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ज्ञान विज्ञान विद्या मंदिर (इंग्लिश मीडियम) परिवार, मुड़ागांव द्वारा वार्षिक खेल उत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। आयोजन विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय लेखराज धु्रवा कृषि सभापति, जिला पंचायत गरियाबंद श्रीमती नंदिनी कोमल ढीढी सभापति जिला पंचायत गरियाबंद की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष अतिथियों में पंकज निर्मलकर जनपद सदस्य, जनपद पंचायत छुरा, समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक गंगाराम नेताम, रुपसिंग साहू अध्यक्ष, साहू समाज परिक्षेत्र सोरीद, अरुण सिन्हा पूर्व सरपंच,…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड फिंगेश्वर में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन 21 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है, पखवाड़ा के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला गरियाबंद डॉक्टर यू. एस. नवरत्न के निर्देशन व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस. एल. हुमने के मार्गदर्शन में दिनांक 28.11.2025 दिन शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर में पुरुष नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 08 पुरुष नसबंदी का सफल ऑपरेशन सर्जन डॉ. एच. के. चौहान सर व डॉ. ए. हुमने सर के द्वारा किया गया। बीएमओ डॉ. हुमने ने बताया की पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के तहत…
दो साल से बीमा राशि के लिए भटक रही महिला, वन विभाग की रिश्वतखोरी और प्रशासन की लापरवाही बेनकाब
सुशासन की पोल खोलती बोरिद की विधवा की पुकार गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम बोरिद निवासी विधवा भगवती यादव का संघर्ष प्रदेश में सुशासन के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण में मुंशी के रूप में कार्यरत रहे उनके पति वेदप्रकाश यादव का निधन 14 मार्च 2023 को हुआ था, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें आज तक बीमा राशि नहीं मिल सकी है। पीड़िता के अनुसार, वह वन विभाग से लेकर जनदर्शन, जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक कार्यालय तक दर्जनों बार चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस…
एस.आई.आर. में तकनीकी गड़बड़ी पर पूर्व विधायक गुलाब कमरों का गंभीर आरोप कहा— जब मेरा ही नाम सुरक्षित नहीं, तो आम मतदाता की सुरक्षा कैसे?
मनेंद्रगढ़/रायपुर (गंगा प्रकाश)।एस.आई.आर. (SIR) ऑनलाइन प्रक्रिया में सामने आई गंभीर तकनीकी गड़बड़ी को लेकर पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ को लिखित शिकायत भेजते हुए कड़ा एतराज जताया है। उनका फॉर्म ऑनलाइन सबमिट नहीं हो पा रहा है वहीं उनका नाम गलत विधानसभा क्षेत्र में मैप दिखाया जा रहा है। इसे उन्होंने केवल तकनीकी त्रुटि न मानते हुए पूरी मतदाता सूची प्रणाली की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल बताया है। पूर्व विधायक द्वारा जब SIR फॉर्म ऑनलाइन भरा गया, तब स्क्रीन पर लगातार यह संदेश प्रदर्शित हुआ—This mapping has already been confirmed… AC: 19-Dharamjaigarh… against EPIC No.: LSC1058569…
एसबीआई संजीवनी और परिवर्तन समाज विकास समिति ने ग्राम मधोता 2 बस्तर में निःशुल्क स्वास्थ्य चर्मरोग निवारण और सामान्य जांच शिविर का आयोजन किया
बस्तर (गंगा प्रकाश)। ब्लाक के ग्राम पंचायत मधोता 02 कुंडगुड़ा में ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुचाने के लिए एसबीआई संजीवनी एवं परिवर्तन समाज विकास समिति के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य चर्मरोग एवं सामान्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सरपंच ईश्वर मंडावी , एम॰डी॰ डॉक्टर सी के मिश्रा तथा जिला समन्वयक सूरज पटनायक ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। परिवर्तन समाज विकास समिति का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में चर्म रोग जैसे बीमारी से बचने और उनका बेहतर इलाज करने के लिए जागरूकता फैलाना था। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम ने ग्राम पंचायत मधोता 2 कुंडगुड़ा…
गरियाबंद। नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ भगाने और जबरदस्ती दुष्कर्म करने के अपराध में फास्ट ट्रेक विशेष न्यायालय (पॉक्सो एवं बलात्कार मामले) गरियाबंद ने आरोपी पोषराम ध्रुव (21 वर्ष) निवासी मुड़ागांव, थाना छुरा को 20 वर्ष का सश्रम कारावास और अर्थदंड की सज़ा सुनाई है। यह फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवंत वासनीकर ने सुनाया। शासन की ओर से पैरवी करते हुए विशेष लोक अभियोजक हरि नारायण त्रिवेदी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 25 अगस्त 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 13 वर्ष 4 माह की नाबालिग पुत्री घर से अचानक गायब हो…
सहारनपुर। यूपी के थाना गागलहेड़ी इलाके में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां खनिज से लदा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक राहगीर भी इसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। अंतिम संस्कार में जा रहा था परिवार जानकारी के मुताबिक, सैयद माजरा निवासी महेंद्र सैनी के साले की गुरुवार रात मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह महेंद्र सैनी अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ अंतिम संस्कार…
पीएम मोदी पहुंचे रायपुर: एयरपोर्ट में राज्यपाल, गृहमंत्री शाह, डॉ. रमन और सीएम साय ने किया स्वागत
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम लगभग पौने आठ बजे रायपुर पहुंचे। उनका स्वागत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह, सीएम विष्णुदेव साय भी पहुंचे थे। कृषि मंत्री राम विचार नेताम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी रायपुर एयरपोर्ट पहुँचे थे। उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में शुक्रवार से डीजीपी- आईजी कॉन्फ्रेंस शुरू हो गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन छत्तीसगढ़ में ही रहेंगे। जहां पर वे 29 और 30 नवंबर को डीजीपी- आईजी कांफ्रेंस…
रायपुर। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा विभागीय छानबीन समिति की अनुशंसा पर प्रवर श्रेणी वेतनमान में कार्यरत 36 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान श्रेणी में पदोन्नत किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, राज्य शासन द्वारा गृह (पुलिस) विभाग के 36 प्रवर श्रेणी के अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नति प्रदान की गई है। आदेश में कहा गया कि 18 नवंबर 2025 को गृह (पुलिस) विभाग में संपन्न हुई छत्तीसगढ़ छानबीन समिति की बैठक के बाद इन अधिकारियों को 37400–67000 वेतनमान एवं 8700 ग्रेड पे (मेट्रिक्स…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
