Author: milanbijapur
मुंगेली(गंगा प्रकाश)। शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अवैध धान के क्रय-विक्रय और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले भर में थोक और चिल्हर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखण्ड पथरिया के ग्राम सिलदहा के व्यापारी दिलीप वर्मा से 155 बोरी (62.0 क्विंटल) अवैध धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया की…
मुंगेली(गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी के निर्देशन में शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास फास्टरपुर तथा जिला जेल मुंगेली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली की सचिव श्रीमति कंचन लता आचला द्वारा उपस्थित बंदियों को पॉक्सो एक्ट, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, मोटरयान अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, भारत के संविधान के महत्वपूर्ण उपबंधों की भी चर्चा की गई। छात्रावास में उपस्थित बच्चों को संविधान दिवस मनाने के उद्देश्य से अवगत कराते हुए उन्हें…
कलेक्टर-एसपी ने लालपुर और अमरटापू धाम में गुरूघासीदास जयंती की तैयारियों का लिया जायजा
सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश मुंगेली(गंगा प्रकाश)। गुरुघासीदास जयंती के गरिमामय आयोजन को सुनिश्चित करने कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने लालपुर एवं अमरटापू धाम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मेला आयोजकों से मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी ली तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र और प्राथमिकता से पूर्ण करने के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने पानी, बिजली, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पार्किंग, हेलीपेड और भीड़ प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानक के अनुसार जल्द दुरुस्त किया जाए।…
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान: बीएलओ लक्ष्मी यादव और पुष्पा कुलमित्र ने समय सीमा में किया शतप्रतिशत डिजिटाइजेशन
लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति पर बीएलओ एवं अभिहित अधिकारी हुए सम्मानित मुंगेली(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप जिले के बीएलओ एवं अभिहित अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य को उत्कृष्टता के साथ पूरा किया जा रहा है। अभियान के दौरान शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाले सरिसताल की बीएलओ श्रीमती लक्ष्मी यादव तथा अभिहित अधिकारी राजू साहू को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बीएलओ श्रीमती…
धमतरी (गंगा प्रकाश) धमतरी पुलिस ने बरड़िया ज्वैलर्स में हुए गोलीकांड और डकैती प्रयास मामले में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मुख्य फरार आरोपी एवं मास्टरमाइंड अजय उर्फ गोलू भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी आरोपी से बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी का पीछा करते हुए मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली तक ताबड़तोड़ कार्रवाई की और अंततः उसे मध्यप्रदेश के बालाघाट से पकड़ा। इससे पहले इस मामले के दो आरोपी कुंवर सिंह भदौरिया और अमरपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से पूरे गिरोह…
सलोनी क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 130 लीटर हाथ भट्टी शराब व 1000 किलो महुआ लाहन जप्त
धमतरी (गंगा प्रकाश)। जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने ग्राम सलोनी में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दो दिनों में की गई इस संयुक्त कार्रवाई में मौके से कुल 130 लीटर हाथ भट्टी शराब तथा लगभग 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। इस मामले में कायम प्रकरण क्रमांक–02, धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। उक्त कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी उपनिरीक्षक निशांत साधु (वृत्त–नगरी) तथा आबकारी उपनिरीक्षक आशीष ध्रुव…
धमतरी(गंगा प्रकाश)। धमतरी ज़िले के नगरी ब्लॉक अंतर्गत डोंगरडुला मंडी स्थित धान उपार्जन केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने आज औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपार्जन कार्य की पारदर्शिता और व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया, जिसमें उन्हें केंद्र की कार्यप्रणाली संतोषजनक मिली। किसानों ने व्यक्त किया संतोष निरीक्षण के दौरान, अध्यक्ष अरुण सार्वा ने मौके पर मौजूद किसानों से सीधी बातचीत की। किसानों ने उन्हें बताया कि धान की तौल प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सही तरीके से की जा रही है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि बारदाने की उपलब्धता समय पर और नियमित रूप…
विश्रामपुरी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने रखने वाले आरोपी महाराजी कश्यप पिता स्व0 नवल राम कश्यप उम्र 56 वर्ष निवासी कोसमी को किया गिरफ्तार
कोंडागाँव (गंगा प्रकाश)। विश्रामपुरी आरोपी के कब्जे से मध्य प्रदेश निर्मित 40 नग गोवा जुमला 07 लीटर 200 एम.एल. अंग्रेजी शराब किमती 4,800 एवं नगदी रकम- 1,000 रूपये को जप्त की गयी। विश्रामपुरी पुलिस द्वारा लघु अधिनियम धाराओं के तहत् त्वरित की गयी कार्यवाही । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला कोण्डागांव थाना विश्रामपुरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोसमी में अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव पंकज चन्द्रा (भा0पु0से0) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरूण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण…
कोण्डागांव, (गंगा प्रकाश)। फरसगांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सोड़मा निवासी दिव्यांग बालिका गणेश्वरी मंडावी का आधार कार्ड नहीं बन पाने के कारण शासन की योजनाओं का लाभ से वंचित होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बालिका का आधार कार्ड बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था। लेकिन गणेश्वरी का जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने और मानसिक दिव्यांग होने के कारण आधार बनाने में समस्या आ रही थी। कलेक्टर के निर्देश पर पहले दिव्यांग बालिका का जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया फिर उनका आधार कार्ड हेतु पंजीयन कराया गया। इस प्रकार कई प्रयासों के बाद आधार…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बसना सलखण्ड में मां महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में हुए शामिल….
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के बसना तहसील अंतर्गत ग्राम सलखण्ड में ग्रामीणों द्वारा आयोजित महालक्ष्मी देवी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने मां लक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूजन कार्यक्रम के दौरान पुजारियों द्वारा पारंपरिक मंत्रोच्चार किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं और स्थानीय विकास कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा भी साथ…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
