Author: milanbijapur
दिल्ली में शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ सम्मेलन, मुख्यमंत्री साय निवेशकों से कर रहे हैं सीधा संवाद
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण निवेशक सम्मेलन छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट आज नई दिल्ली में प्रारम्भ हो गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुँचे और उन्होंने उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से मुलाक़ात का क्रम प्रारंभ कर दिया है। इस आयोजन में स्टील क्षेत्र, पर्यटन उद्योग और अन्य प्रमुख सेक्टरों के नामी उद्योगपति तथा विभिन्न कंपनियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हो रहे हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य देश भर के निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, उभरते अवसरों और निवेश–अनुकूल वातावरण को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निवेशकों से सीधे संवाद कर रहे हैं…
अयोध्या। अयोध्या स्थित राम मंदिर के शिखर पर आज पीएम मोदी और आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने धर्म ध्वज फहराया है। इस दौरान पीएम ने रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया, जो मंदिर निर्माण के पूरा होने का प्रतीक है। 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा समकोण त्रिभुजाकार ध्वज, भगवान श्री राम के तेज और पराक्रम का प्रतीक है।
रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर हैं। कल उन्हीने दिल्ली में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही कई केंद्रीय मंत्रियो से मुलकात किया। आज उनका दूसरा दिन है जहा छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे बता दे की छत्तीसगढ़ में उघोग को बढ़ावा देने लगातार सरकार इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। सुबह लगभग 11 से लेकर 4 बजे तक इन्वेस्टर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राजधानी रायपुर आएंगे।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलेट का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा,महत्वपूर्ण बैठकें में होंगे शामिल
रायपुर – छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी एवं कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट,दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहने वाले हैं। कल 26 नवम्बर और 27 नवंबर को छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों के कार्यक्रम में करेंगे शामिल होने साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कर सकते हैं बैठक में संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा हो सकती है। जानकारी के अनुसार 26 नवम्बर को धमतरी में आयोजित संविधान बचाओ कार्यक्रम में शामिल होंगे वही 27 नवम्बर को बस्तर लोकसभा के में SIR कार्यक्रम के तहत BLA के तैयारियों का समीक्षा करेंगे।
सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा में 48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में चार नक्सलियों पर आठ आठ लाख का इनाम घोषित था। वहीं दो नक्सलियों पर पांच लाख का इनाम था। आत्मसमर्पितों में पांच महिला नक्सली भी शामिल है। सरेंडर करने वाले 5 महिला सहित 15 पुरूष माओवादियों पर कुल 47 लाख रूपये ईनाम घोषित था। सभी सुकमा एसपी किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। एसपी ने बताया कि आत्मसमर्पित में से 04 माओवादी पर 08-08 लाख, 02 पर 05-05 लाख, 01 पर 03, 01 माओवादी पर 02 लाख एवं 01 पर 01…
प्लांट में बड़ा हादसा, कन्वेयर बेल्ट पर काम के दौरान श्रमिक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप
रायगढ़। जिले के एमएसपी जाम गांव प्लांट में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां फीटर के रूप में कार्यरत लक्ष्मण साहू निवासी ग्राम अमोरा, थाना मुलमुला की काम के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्लांट के एसआईडी यूनिट में कन्वेयर बेल्ट चालू हालत में था और इसी दौरान उस पर प्लेट चिपकाने का कार्य कराया जा रहा था। बताया गया कि यह काम कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी करवा रहे थे, जबकि मशीन बंद करने पर जोर नहीं दिया गया।हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन के अधिकारी मौके से नदारद बताए गए। मृतक के शव को मेडिकल…
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कला–संस्कृति का दमदार प्रदर्शन, सांसद अग्रवाल हुए शामिल
नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में प्रदेश की विरासत का शानदार प्रदर्शन—बृजमोहन अग्रवाल ने की कारीगरों की सराहना भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ पवेलियन का सांसद बृजमोहन ने किया अवलोकन, कहा “कला और संस्कृति प्रदेश का गौरव” रायपुर,नई दिल्ली। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले “भारत मंडपम” में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के साथ शामिल हुए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पवेलियन में पहुंचने पर संचालक संस्कृति विवेक आचार्य ने आत्मीय स्वागत किया। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ पवेलियन का विस्तृत मुआयना किया। पवेलियन में स्थापित…
Panchang, 25 नवंबर 2025 का पंचांग: राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 03, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष शुक्ल, चतुर्थी, सोमवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 09, जमादि उल आखिर 02, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सूर्योदय 06:52 ए एम सूर्यास्त 05:24 पी एम चन्द्रोदय 11:02 ए एम चन्द्रास्त 09:33 पी एम जानें मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त 05:04 ए एम से 05:58 ए एम प्रातः सन्ध्या 05:31 ए एम से 06:52 ए एम अभिजित मुहूर्त 11:47 ए…
Aaj Ka Rashifal 25 November 2025 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 25 November 2025 : मार्गशीर्ष (अगहन) मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, 25 नवंबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष (Aries): जो लोग आपके शुभचिंतक माने जाते हैं, वे आपकी पीठ पीछे आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पढ़ाई कमजोर रहेगी। बहस या तर्क-वितर्क का खतरा रहेगा। मानसिक और शारीरिक थकान होगी। जल्दबाजी में गलतियां हो सकती हैं। इनकम और खर्च नॉर्मल रहेगा। शुभ अंक: 5-7-9 वृषभ (Taurus): बुरी संगत से बचें। शक है…
कोण्डागांव, (गंगा प्रकाश)। वनमंडलाधिकारी कोंडागांव चूणामणी सिंह, भा.व.से के निर्देशानुसार एवं सयुक्त वनमंडलाधिकारी कोंडागांव आशीष कोट्रीवार के मार्गदर्शन में कोंडागांव वनमंडल अंतर्गत संचालित आरामिल जोगेन्दर सॉ मिल एवं शारदा विजय सॉ मिल कोंडागांव पर कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में राज्य स्तरीय उडनदस्ता दल की उपस्थिति में की गई। दोनों सॉ मिल के संबंध में राज्य स्तरीय उडनदस्ता दल को शिकायत प्राप्त हुई थी कि बिना वैद्य उत्तराधिकारी के इसका संचालन किया जा रहा है। उक्त दोनो सॉ मिल पर छत्तीसगढ काष्ठ चिरान (विनियमन) अधिनियम 1984 की धारा 8, 9 एवं 10 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुये आगामी आदेश तक…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
