Author: milanbijapur

जांजगीर–चांपा- जिले से इस वक्त की बड़ी खबर—ग्राम सुकली में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जांजगीर–चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम सुकली में देर रात ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग बारात से नवागढ़ लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया…

Read More

26 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 12 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 33 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्कन्द षष्ठी व्रत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल। मेष : आप किसी अपने पुराने मित्र की सहायता करेंगे आज आपका दिन कुछ नया सिखाने वाला है। आज आप किसी अपने पुराने मित्र की सहायता करेंगे। आप दैवीय सहयोग से हर फील्ड में बढ़ेंगे। अपने…

Read More

Aaj Ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की छठी तिथि है. बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है. इस दिन को अति शुभ माना जा रहा है. आज के दिन किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत शुभ मुहूर्त को देखकर ही करें. पंचांग के जरिए हम प्रत्येक दिन शुभ समय, राहु काल, योग, तिथि के बारे में जान सकते हैं. पंचांग का अर्थ हैं ‘पांच अंग’. एक पारंपरिक हिंदू कैलेंडर है जो ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. पंचांग में तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण नामक पांच खगोलीय घटकों की जानकारी दी जाती है. जिसका ज्यादातर उपयोग शुभ…

Read More

रायपुर। राजधानी दिल्ली आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को अभूतपूर्व निवेश प्रस्ताव मिले। स्टील, ऊर्जा और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों ने राज्य में उद्योग स्थापित करने, क्षमता विस्तार, होटल निर्माण और वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए रुचि दिखाई। कार्यक्रम में शामिल कंपनियों ने कुल 6321.25 करोड़ के औद्योगिक निवेश और 505 करोड़ का पर्यटन निवेश का प्रस्ताव दिया है। इन परियोजनाओं से आगामी वर्षों में 3,000 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद है। इस निवेश प्रस्ताव के साथ अब तक छत्तीसगढ़ को कुल 7.90 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।दिल्ली स्थित होटल द…

Read More

अयोध्या – राम नगरी अयोध्या में आज प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया. ध्वजारोहण कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई लोग उपस्थित रहे. पिछले साल 22 जनवरी को हुई थी प्राण-प्रतिष्ठा मालूम हो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी, 2024 को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान हुआ था. देशभर से कई भक्तों ने राम मंदिर के लिए दान दिया. ऐसे में आइए जानते हैं राम मंदिर में अब तक सबसे बड़ा दान किसने किया…

Read More

बिहार। 28 साल बाद लालू परिवार को राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस मिला है। भवन निर्माण विभाग ने नोटिस भेजकर 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने को कहा है। भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बिहार विधान परिषद के आवासन के लिए पटना केन्द्रीय पुल की आवास संख्या 39 हार्डिंग रोड अलॉट किया गया है। अब राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को खाली करना होगा। भवन निर्माण विभाग ने ये नोटिस जारी किया है 28 साल से राबड़ी आवास में था लालू परिवार राबड़ी देवी ने 25…

Read More

रायपुर। प्रदेश में बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए आमजन की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी एहतियाती दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शीतलहर के दौरान लोग अनावश्यक घर से बाहर न निकलें और यात्रा से यथासंभव बचें। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें और शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म तरल पदार्थाे का सेवन लगातार करते रहें। यदि किसी व्यक्ति को अत्यधिक कंपकंपी, उंगलियों में पीलापन या सफेदपन, सुन्नता जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के 16 अधिकारियों की तबादला किया गया है। सचिवालय सेवा के 16 अनुभाग अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक अलग पदों पर पदस्थ किया गया है। इस सूची के अनुसार, जेल विभाग में पोस्टेड अनुभाग अधिकारी अभिलाषा दास को सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-9) में भेजा गया है। देखें लिस्ट

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में रेलवे से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों रेल सुविधाओं के विस्तार, नए रेल प्रोजेक्ट्स की प्रगति, तथा प्रगतिरत परियोजनाओं की पूर्णता के संबंध में विस्तृत और चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने आग्रह किया कि स्वीकृत परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों, उद्योगों और व्यापारियों को बेहतर परिवहन सुविधाएँ मिल सकें। केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे मंत्रालय छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read More

अयोध्या – अयोध्या में राम मंदिर में धर्म ध्वज फहराने के बाद पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस ध्वज को सदियों पुराने सपने के साकार होने का प्रतीक बताया। सांस्कृतिक चेतना का नया पल पीएम मोदी ने कहा कि आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और गौरवशाली पल की साक्षी बन रही है। उन्होंने कहा, “आज संपूर्ण भारत, संपूर्ण विश्व राममय है। आज रामभक्तों के दिल में असीम आनंद है।”पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा, “सदियों के घाव भर रहे हैं। सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा…

Read More