Author: milanbijapur
Aaj Ka Panchang, 2 फरवरी 2026 का पंचांग: 2 फरवरी, सोमवार, शक संवत्: 13 माघ (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 20 माघ मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 13 शब्बान, 1447, विक्रमी संवत्: फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा तिथि 01:52 ए एम, फरवरी 03 तक, अश्लेशा नक्षत्र 10:47 पी एम तक बजे तक पश्चात मघा नक्षत्र, बालव करण। आयुष्मान् योग 07:21 ए एम तक पश्चात सौभाग्य योग। चंद्रमा कर्क राशि में 10:47 पी एम तक फिर सिंह राशि में। सूर्य मकर राशि में। सूर्य उत्तरायण। सूर्य दक्षिण गोल। शिशिर ऋतु। सुबह 08:30 बजे से राहुकालम् शुरू। फाल्गुन माह आज से प्रारम्भ। जानें सोमवार के शुभ-अशुभ…
Aaj ka Rashifal 2 February 2026 : आज का दिन चंद्रमा से जुड़ा होने के कारण भावनाओं, मन की स्थिरता और पारिवारिक संबंधों पर विशेष प्रभाव डालेगा। कुछ राशियों के लिए आज का दिन तरक्की और लाभ लेकर आएगा, तो कुछ को सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत होगी। नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और रिश्तों के लिहाज से कैसा रहेगा आपका सोमवार, जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। मेष राशि दिन का भाव: सकारात्मक शुरुआतकरियर: काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, अधिकारियों का भरोसा बढ़ेगा।व्यापार: पुराने अटके सौदे पूरे हो सकते हैं।स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान रह सकती है, पर्याप्त नींद…
बजट में कैंसर पीड़ितों को बड़ी राहत, 17 दवाईयां होंगी सस्ती, बनेंगे आयुर्वेद के 3 नए एम्स
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने आज लोकसभा में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने कैंसर से जुड़ी 17 दवाईयों को भारत में सस्ती करने को घोषणा की। उन्होंने कहा कि, “मरीजों, खासकर कैंसर से पीड़ित लोगों को राहत देने के लिए, मैं 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का प्रस्ताव करती हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मैं दवाओं, मेडिसिन और खास मेडिकल मकसद के लिए इस्तेमाल होने वाले खाने के पर्सनल इंपोर्ट पर इंपोर्ट ड्यूटी से छूट देने के मकसद से 7 और दुर्लभ बीमारियों को जोड़ने का भी प्रस्ताव…
बजट 2026-27 में मिली 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों के नाम शामिल
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में रेल योजनाओं को लेकर भी ऐलान किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, देश में सी प्लेन बनाने वालों को सपोर्ट दिया जाएगा। पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, हम शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे। मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुड़ी। विकसित भारत के लिए हाई लेवल बैंकिंग कमेटी बनाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0…
राजिम कुंभ कल्प शुरू: माघ पूर्णिमा पर त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं की आस्था की डूबकी, लाखों भक्तों के पहुंचने की संभावना
राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम में श्रद्धा और आस्था का प्रतीक राजिम कुंभ कल्प आज माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुरू हो गया है। आयोजन के पहले दिन ही त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रशासन के अनुसार इस कुंभ कल्प में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सुबह करीब 4 बजे से ही त्रिवेणी संगम में स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था, जो पूरे दिन चलता रहेगा। राजिम में हर साल माघ पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक मेला आयोजित होता है। मान्यता है कि यहां संगम में स्नान करने…
धान बिक्री न होने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा: 120 फीट ऊंचाई पर 3 घंटे बैठा रहा, पुलिस ने उतारकर किया गिरफ्तार
जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी के टोकन नहीं मिलने से परेशान एक किसान ने शनिवार को हाईटेंशन टावर पर चढ़कर हंगामा किया। ग्राम कसौंदी निवासी किसान अनिल गढ़वाल (35) शराब के नशे में करीब 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया और करीब 3 घंटे तक वहीं बैठा रहा। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। किसान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कहता नजर आ रहा है कि जब तक उसका बचा हुआ धान नहीं बिकेगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। जानकारी के मुताबिक किसान के पास करीब 2.77 एकड़ जमीन है। उसने इस खरीफ सीजन…
केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर। Union Budget 2026-27: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत के सुनहरे और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। कर्तव्य भवन में बना हुआ यह पहला बजट है, जिसमें देश के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख कर्तव्यों-आर्थिक विकास एवं रोजगार वृद्धि, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ को केंद्र में रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीब,…
जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने डकैती गिरोह के मास्टरमाइंड का शॉर्ट एनकाउंटर किया। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह दर्द से कराहते हुए “दादा-दादा” कहते रोता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर मुख्य आरोपी रामनाथ ने देशी कट्टे से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। शिवरीनारायण थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने सर्विस पिस्टल से 3 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी।…
रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव घूमने जाने वालों से अब नगर निगम पार्किंग शुल्क वसूलेगा। निगम के इस फैसले के बाद शहर में विरोध शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि मरीन ड्राइव रायपुर का प्रमुख घूमने-फिरने का स्थान है, इसलिए यहां पार्किंग शुल्क लगाना सही नहीं है। इस मामले में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि नगर निगम जनता से केवल राजस्व वसूली कर रहा है, क्योंकि नगर निगमों के पास पर्याप्त बजट नहीं है। वहीं भाजपा नेताओं ने भी इस फैसले पर सवाल…
नई दिल्ली: Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश किया, जिससे आम आदमी और व्यापारियों की नज़रें इस बात पर टिकी थीं कि किस चीज़ की कीमतें बढ़ेंगी और किसकी घटेंगी। आइए जानते हैं बजट के बाद बाजार में क्या बदलाव आए हैं: सस्ता क्या हुआ? खेलकूद का सामान: अब खेल कूद के सामान सस्ते होंगे, जिससे उनकी मांग में बढ़ोतरी होगी। दवाएं: कैंसर और शुगर की दवाएं सस्ती होंगी, और 7 गंभीर बीमारियों की दवाएं भी कम कीमत पर मिलेंगी। बीड़ी: सिगरेट की तुलना में बीड़ी सस्ती हो गई है। लेदर प्रोडक्ट्स: चमड़े के जूते और अन्य लेदर उत्पादों की कीमतों में…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
